हिसार

आदमपुर : पेपर देने गई छात्रा लापता

आदमपुर,
कॉलेज में परीक्षा देने गई छात्रा लापता हो गई। छात्रा के लापता हो जाने से उसके परिजनों का बुरा हाल है। आदमपुर पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।

आदमपुर पुलिस को दी शिकायत में छात्रा की मां ने बताया कि वे जवाहर नगर में रहते हैं। उसकी बेटी एफजीएम कॉलेज में 19 दिसम्बर को बी.ए. द्वितीय वर्ष की परिक्षा देने के लिए गई थी। लेकिन आज तक वापिस लौट कर नहीं आई।

उन्होंने अपनी रिश्तेदारी व बेटी के सहेलियों से उसके बारे में पूछताछ की। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। आदमपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है।

Related posts

3 जुलाई 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

1500 गायों के लिए 50 ​छायादार पौधे लगाने का अभियान त्रिवेणी से शुरु

Jeewan Aadhar Editor Desk

गांधी व शास्त्री जयंती पर 70 ने किया रक्तदान