हिसार

किशोरी लाल नागपाल के निधन पर कला जगत में शोक की लहर

आदमपुर (अग्रवाल)
श्री लक्ष्मी कला मंडल के कलाकार किशोरी लाल नागपाल के निधन पर आदमपुर की धार्मिक, समाजिक व राजनीतिक संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया है। किशोरी लाल नागपाल का जाना आदमपुर कला जगत को गहरा झटका है। उन्होंने करीब 55 साल तक कला के माध्यम आदमपुर क्षेत्र में अपनी अमिट पहचान बनाई। श्री लक्ष्मी कला मंडल में किशोरी लाल नागपाल रावण की भूमिका अदा करते थे। तत्कालिन मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल चंडीगढ़ से आदमपुर आकर उनकी कला और डायलॉग सुनते थे।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के बाहरवीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करे।

किशोरी लाल नागपाल के समकालिन कलाकार रमेश ओझा ने बताया कि किशोरी लाल नागपाल कला के प्रति समर्पित थे। वे महज एक भूमिका नहीं निभाते थे बल्कि वे उस भूमिका को साक्षात जीते थे। इसी कारण जब वे मंच पर होते थे तो लोग उन्हें रावण के रुप में ही महसूस करते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई कलाकारों का निर्माण किया। उनका जाना आदमपुर कला जगत को गहरा झटका है।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

श्री लक्ष्मी कला मंडल के प्रधान सुभाष भादू, पंड़ित शिवदयाल शर्मा, रामअवतार सारंगपुरियां, दीन दयाल छानी वाले, नरेंद्र सारंगपुरियां, राधेश्याम मग्गु, छोटू शर्मा, बालकृष्ण ऐलावादी, सुभाष छाबड़ा, पवन सदलपुरियां, धर्मपाल शर्मा, तेजमाल बंसल, मनोज शर्मा, मदन रेवड़ी, आनंद शर्मा, महेश अग्रवाल सहित अनेक कलाकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रभू से उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और लाखों के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राज्यस्तरीय गौरक्षा एवं आर्य महासम्मेलन 16 को हिसार में : सैनी

Jeewan Aadhar Editor Desk

आर्य नगर में बारिश व ओलावृष्टि से फसलें खराब

21 दिसंबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk