हिसार

सुखराम मैमोरियल पब्लिक स्कूल के धैर्य ने जिले में प्राप्त की छठी रैंक

आदमपुर,
हिसार में मैट्रिक्स ओलंपियाड स्टेज 1 का आयोजन किया गया। इसमें सुखराम मैमोरियल पब्लिक स्कूल के सातवीं कक्षा के प्रतिभाशाली विद्यार्थी धैर्य पुत्र पंकज गर्ग ने छठी रैंक प्राप्त कर ट्रॉफी और प्रमाण पत्र जीता।

इस उपलब्धि पर उसने कहा कि यह गुरुजनों के सही मार्गदर्शन व माता-पिता के सहयोग का परिणाम है। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल बलविंद्र सिंह ने धैर्य की सफलता पर उसे बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ाते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि धैर्य पहले भी कई प्रतियोगिताओं में ट्रॉफी जीत चुका है।

बता दें, मैट्रिक्स ओलंपियाड उन छात्रों के लिए एक बहुत लोकप्रिय ओलंपियाड है जो सभी विषयों की योग्यता और ज्ञान का समग्र मूल्यांकन करना चाहते हैं। यह छात्रों को भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान और मानसिक क्षमता में उनके ज्ञान और योग्यता का परीक्षण करता है।

Related posts

जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

Jeewan Aadhar Editor Desk

निर्धारित समयावद्घि में जनकार्यों को पूरा करने की दिशा में बेहद अहम सिद्घ होगा आस सॉफ्टवेयर : मंडलायुक्त चंद्रशेखर

Jeewan Aadhar Editor Desk

कालीरावण गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन, 58 युनिट रक्त संग्रहित