राशिफल

9 March 2024 Ka Rashifal : आज 4 राशि के जातकों को रहना होगा संभलकर, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
9 मार्च को मेष राशि के लिए भाग्य को संजोने का अच्छा दिन है। आज आप उन घटनाओं को याद करेंगे जो आपके पक्ष में तब बदल गईं जब आपको बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। आज आपका मूड शानदार रहेगा। किसी धार्मिक गतिविधि में भाग ले सकते हैं। आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो सकता है। शनि महाराज को तेल जरूर चढ़ाएं।

वृष
आज के दिन किसी अजनबी के आपके जीवन में प्रवेश करने के आसार है। जो आपकी जिंदगी बदलकर रख देगा। अभी आपके रोमांटिक जीवन में उथलपुथल मच सकती है। पैसे की बात करे तो किसी बड़े मामले में नकदी की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए सलाह दी जाती है कि अपने खर्चों में कटौती करना शुरु कर दें। स्वास्थ्य में धीरे धीरे सुधार आएगा। शनि देव की पूजा अवश्य करें।

मिथुन
आज का दिन काफी अच्छा निकलेगा। जो लोग जीवनसाथी की तलाश में हैं उन्हें कोई हमसफर मिल सकता है। बिजनेस में लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से बचकर रहे, वे धोखा दे सकती हैं। शनि देव की पूजा करें तो सुरक्षित रहेंगे। 9 मार्च 2024 को आपके पास पैसे आ सकते हैं। ज्यादा टेंशन लेने से बचें। कोई अपना धोखा देने की कोशिश कर सकता है।

कर्क
आज के दिन आप काम में बिजी रहेंगे और अपने बाकी कार्यों को पूरा करने के लिए आपके पास समय की कमी हो सकती है। किसी सहकर्मी की मदद आपको बॉस के गुस्से से बचा लेगी। हालांकि काम का बोझ मानसिक दबाव दे सकता है, लेकिन इनकम में बढ़ोतरी से मन को शांति मिलेगी। शनि देव को जरूर खुश करें।

सिंह
काफी समय से आपका समय सही नहीं चल रहा है, लेकिन आज के दिन दिन अच्छा रह सकता है। सकारात्मक रहना ही एकमात्र तरीका है जिससे आप खुद को हौसला दे सकते हैं। वित्तीय स्थिरता आपको सुकून देगी। सिंह राशि के जातक शनिवार को शनि महाराज की पूजा अवश्य करें। जिदंगी के बिगड़े हुए काम बनने लग जाएंगे।

कन्या
अपने पूर्वजों से विरासत में मिली साहस और शक्ति का सही समय पर उपयोग कर लें। आज का दिन काफी सही रहेगा। धन का आवागमन हो सकता है। इससे आपको मानसिक स्थिरता प्राप्त होगी। कोई नया प्रोजेक्ट आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा। कन्या राशि के जातक शनि देव की स्तुति करें तो शुभ समाचार मिलेगा।

तुला
तुला राशि के लिए 9 मार्च 2024 का दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता हैं। व्यंग्यात्मक टिप्पणी करने से बचें अन्यथा आप किसी मुसबीत में फंस सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। स्वाथ्य के लिए कभी कभी आराम भी करें। आर्थिक संकट को दूर करने के लिए किसी रिश्तेदार या दोस्त से मदद मांग सकते हैं। शनि देव को तेल चढ़ाएं।

वृश्चिक
आज का दिन ठीक निकलने की संभावना हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। ऑफिस में काम का बोझ मानसिक तनाव दे सकता हैं। व्यापार में इनकम टैक्स से जुड़े मामलों में उलझ सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती हैं। शनि देव की पूजा करें तो समस्याएं दूर हो सकती हैं।

धनु
आज का दिन बहुत ही शानदार होने की संभावना हैं। नौकरी करने वाले जातकों को ऑफिस में खुशखबरी मिल सकती हैं। व्यापार से जुड़े अटके कामों में सफलता मिलने की पूरी संभावना हैं। धन की प्राप्ति हो सकती है। शनि देव को प्रसन्न करें तो काम बन जाएंगे। तंदुरुस्ती का खास ख्याल रखें।

मकर
मकर राशि के लिए 9 मार्च का दिन अच्छा निकलने की संभावना हैं। बिगड़े काम बन सकते हैं। व्यापार में आपका लालच आपको घाटा दे सकता हैं। युवा जातकों को क्रोध की वजह से भारी नुकसान हो सकता हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शनि मंदिर जाकर पूजा करें। जो फैसले लेना चाहते हैं, उनमें ज्यादा समय न गवाएं।

कुंभ
कुंभ राशि के लिए शनिवार का दिन काफी सही रहने की संभावना हैं। नौकरी करने वाले जातकों को वेतन वृद्धि मिल सकती हैं। धन निवेश आपको टेंशन दे सकता हैं। शादी से संबंधित खुशखबरी मिलने की संभावना हैं। स्वास्थ्य से संबधित परेशानी हो सकती है। शनि की वक्र दृष्टि से संभलकर रहें।

मीन
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा बीतने की संभावना हैं। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। व्यापार में नया कार्य खोलना लाभकारी हो सकता हैं। आज आप उन विचारों से प्रभावित नहीं होंगे जो कुछ देर पहले आपको परेशान कर रहे थे। विद्यार्थियों के लिए यह एक अच्छा दिन है क्योंकि उन्हें अपने करियर के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी मामले आज आपके पक्ष में रहेंगे।

Related posts

26 February 2024 Ka Rashifal: सोमवार को 4 राशि के जातकों पर रहेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

1 February 2026 (Sunday) Surya Special Rashifal : सूर्यदेव के प्रभाव और चंद्रमा के गोचर से किस राशि को मिलेगा मान–सम्मान, किसे रहना होगा धन, स्वास्थ्य, नौकरी और कोर्ट–कचहरी में सतर्क—जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

22 January 2026 Ka Rashifal : गुरुवार को गुरु, सूर्य और बुध के प्रभाव से किस राशि को मिलेगा धन–लाभ व मान–सम्मान, किसे रहना होगा स्वास्थ्य, कोर्ट–कचहरी और निवेश में सावधान—जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का पूरा हाल