राशिफल

1 मार्च 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
आपके काम सरलता से पूरे होंगे। परिवार के लोगों के साथ आज वक्त बिताने की कोशिश करें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दफ्तर में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। आप किसी मसले को सुलझाने में सफल होंगे। तबियत अच्छी रहेगी।जीवनसाथी को कहीं घूमाने के लिए ले जाएं। आपके सरल स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे।

वृष
कार्यस्थल में आज आपकी काफी सराहना होगी। आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह जरूर लें। आज अधिक खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके धन में वृद्धि होगी। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं।

मिथुन
आज का दिन शानदार रहेगा। व्यवसाय की स्थिति सुधरेगी। धन लाभ होगा। आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। छात्रों की समस्या का हल निकलेगा। रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है। निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। पास की यात्रा पर जा सकते हैं। सावधानी के साथ वाहन चलाएं। आज आपको कुछ मामलों में कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। बुजुर्गों को सेहत का ध्यान रखना होगा। किसी को सलाह न दें।

कर्क
आप अपनी काबिलियत से कामयाबी हासिल करेंगे। किसी अप्रिय घटना का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि की आशंका है। आज के दिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार की छोटी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करें। आपके ऊपर कुछ का आरोप लग सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। किसी मित्र से पूर्व के मतभेद दूर हो सकते हैं। अनजान लोगों से सतर्क रहें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।

सिंह
परिवार के सदस्यों के साथ मधुर व्यवहार रखें। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। आज का दिन सामान्य रहेगा। क्रोध न करें। घर के बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ अपनी अच्छी-बुरी बातों को साझा जरूर करें। आपको आज किसी कार्य के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लेनदेन सफल रहेंगे। दफ्तर में किसी से अनबन हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें।

कन्या
आपकी जरूरतें आसानी से पूरी होंगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कारोबार क्षेत्र में नई योजनाएं बना सकते हैं। धन संबंधी स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। आज सकारात्मक रवैया रखें। किसी बात को लेकर परेशानी रहेगी। लेकिन यह जल्द दूर हो जाएगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। बच्चों के साथ समय बिता पाएगें। किसी की बात से ठेस लग सकती है।

तुला
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कारोबार की स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रभु की आराधना करें। काफी दिनों से लंबित काम पूरे होंगे। इसके चलते आज आप शांति महसूस करेंगे। आपका दिन अच्छा गुजरेगा। छात्रों को आज पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देना होगा। किसी काम में पूंजी लगा सकते हैं। अपनों का साथ मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। अनजान लोगों के साथ लेनदेन न करें।

वृश्चिक
आज शुभ सूचना मिल सकती है। काराेबार में नए अवसर मिलेंगे। फील्ड में कार्य करते समय सतर्क रहें। जोखिम से जुड़े कार्य सावधानी से करें। चोट लगने की आशंका है।। किसी काम में रकम लगाने के लिए अभी बेहतर समय नहीं है। अविवाहितों के लिए रिश्ते का बात आ सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किसी विवाद का हिस्सा न बनें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

धनु
पारिवारिक रिश्तों में मधुरता रहेगी। किसी सदस्य की दिक्कतें दूर कर पाएंगे। अनजान भय से प्रभावित हो सकते हैं। लोग आज आप से प्रभावित रहेंगे। आज जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमने जाएं। उनकी जरूरतों को पूरा करें। कारोबार में साझेदारी सावधानी से करें। आज का दिन ठीक रहेगा। कर्ज देते समय आपको पूरी जानकारी लेनी चाहिए। पूर्व के निवेश में धन लाभ हो सकता है।

मकर
मनोरंजन के साधनों की ओर आज आप रूचि लेंगे। आप रिश्तेदारों से संबंध को मजबूत बनाने का प्रयास कर सकते हैं। परिजनों को अपनी बातें समझाने में सफल रहेंगे। आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कुशलता में बढ़ोतरी होगी। आपके कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं।मित्रों से मुलाकात होगी। आज खर्च ज्यादा होगा। कामकाज अच्छा चलेगा। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा।

कुंभ
फिजूलखर्ची न करें। छात्रों को कामयाबी के लिए काफी मेहनत करनी होगी। परिवार में कुछ मतभेद की आशंका है। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आपका मन कई तरह की चिंताओं से ग्रस्त होगा। व्यय बढ़ने से तनाव हो सकता है। व्यवसाय को आगे बढ़ाने नए विचार आ सकते हैं। अचानक किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं।

मीन
आपके अंदर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। कारोबार के हिसाब से दिन बेहतर रहेगा। रूकी हुई रकम वापसमिलने के संकेत हैं। आज अच्छी खबर मिल सकती है। आज किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके नए अवसर मिलेंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें। आलस्य न करें। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी।

Related posts

16 January 2024 Ka Rashifal : आज रेवती नक्षत्र और शिव योग में कर्क और सिंह राशि वालों की बढ़ेगी आमदनी, जानें अपना राशिफल

राशिफल: 2 दिसंबर शनिवार

16 मई 2019 : जानें वीरवार का राशिफल