हिसार

आदमपुर: शादी समारोह में पिस्तौल दिखाकर मारपीट करने के आरोप में 2 नामजद

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर में एक शादी समारोह में पिस्तौल दिखाकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए 3-4 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सदलपुर निवासी राजकुमार व शुभकरण ने बताया कि 16 फरवरी को आदमपुर राज वाटिका में एक शादी समारोह में गए हुए थे। खाना खाते समय गांव सदलपुर निवासी अमित, ठसका निवासी अमन व 3-4 अन्य युवक आए और लाठी-डंडों से उन हमला कर दिया। आरोप है कि पिस्तौल दिखाकर सभी मारपीट करते रहे। घायलों के आदमपुर के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया।

Related posts

जिलाधीश ने धारा 144 के तहत अन्य राज्यों से गेहूं-सरसों की आवक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया

सेवक सभा के संस्थापक की याद में नि:शुल्क उपलब्ध करवाई चिकित्सा सुविधाएं

देशभर में भाजपा का इस समय कोई विकल्प नहीं : गायत्री

Jeewan Aadhar Editor Desk