राशिफल

17 August 2024 Ka Rashifal : आज 6 राशियों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा, मकर और कुंभ राशि वाले रहे सचेत, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन पारिवारिक एकता बढ़ाने वाला रहेगा। पारिवारिक एकता बनी रहेगी और आज आप अपने धीमी गति से चल रहे, बिजनेस के लिए भी अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। सायंकाल के समय यदि आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा अथवा किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज जातक सेहत को लेकर परेशान रहेंगे, कुछ न कुछ लगा रहेगा। प्रेम और निजी संबंधों को लेकर दिन अनुकूल रहेगा।

वृष
आज का वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातकों को आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा व व्यापार में भी उन्नति के कई मार्ग खुलेंगे, जिससे आपके कार्य पूर्ण होंगे, लेकिन आज आपको अपने कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आज आप अपने दिन का कुछ समय आध्यात्म के कार्य में भी व्यतीत करेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप अपने माता पिता की सेवा करने के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आज शराब और मदिरा का सेवन करना आपके लिए कष्ट दाई साबित होगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।

मिथुन
आज का मिथुन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद के लिए आगे आएंगे।आज आप अपने भविष्य की योजना बना सकते हैं। आज नौकरी में भी आपके बॉस आप की तारीफ करते नजर आएंगे, जिसके कारण आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आपको उन्हें नजरअंदाज करना होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा, क्योंकि उन्हें आज किसी पार्टी के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा।

कर्क
आज का कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के आज जातक आज का दिन आपके लिए हर मामले में शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। लेकिन आज आपको अपने रोजमर्रा के कार्य में कोताही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपके बहुत सारे कार्य लंबे समय के लिए टल सकते हैं। आज किसी नए व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। रात्रि का समय आज आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसायिक उन्नति को देखकर आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज जातक सेहत को हल्के में ना लें।

सिंह
आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन जातकआपको परेशानी से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज आपको बढ़ते हुए आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी और किसी का कर्जा उतारने में सफल रहेंगे, जिस वजह से आप चैन की सांस लेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों के सहयोग की आवश्यकता होगी। आज आप जीवनसाथी की तरक्की देख प्रसन्न रहेंगे। आज व्यापार के सिलसिले में आपको किसी पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि इसमें वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। जीवन साथी के साथ वाद विवाद हो सकता है। आज हार्ट और लीवर का विशेष ध्यान रखें।

कन्या
आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन शुभ रहेगा। आज यदि आपके घर परिवार में कोई भी विवाह योग्य सदस्य हैं, तो उसके विवाह की बात चल सकती है, जिसके कारण घर परिवार का माहौल शुभ व मांगलिक रहेगा। सायंकाल के समय आज आपके घर मे किसी खास अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें धन खर्च और काम दोनों बढ़ सकते है। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसमें आप कुछ भविष्य की योजना पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आज नौकरी में उन्नति के साथ आमदनी भी होगी। आज जातक सेहत अच्छा रहेगा और खुलकर जिएं।

तुला
आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके कुछ परिजन आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर हैरान होंगे। आज आप अपनी मेहनत और लगन से यदि किसी परीक्षा में भाग लेंगे, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आपको अपनी मेहनत और लगन को बनाए रखना लाभदायक रहेगा। नए लोगों का मिलन सफलता दे सकता है। यदि नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी उत्तम रहेगा। आज यदि कोई आपकी तारीफ करें, तो आपको उसमें भी सावधान रहना होगा। सिर दर्द या पेट दर्द की समस्या रह सकती है।

वृश्चिक
आज का वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन परोपकार कार्यों में व्यतीत करेंगे। आज आप व्यस्तता के कारण भी अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आज जातक का मन कुछ रचनात्मक करने को करेगा और उसमें पहचान भी मिलेगी। आज शारीरिक पीड़ा या किसी प्रकार की चोट आ सकती है। प्रेम में कहीं धोखा मिल सकता है,जातक को रिश्तों की अहमियत बताएगा।

धनु
आज का धनु राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार को किया है, तो आज आपको अपने पार्टनर के ऊपर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपको धोखा मिल सकता है। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। भाई से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। आज कंधा और पीठ दर्द की समस्या बनी रहेगी।

मकर
आज का मकर राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिनकार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ भी उठाएंगे। आज आप व्यवसाय में लाभ पाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे, लेकिन जितनी मेहनत आप करेंगे, आपको उतना लाभ नहीं मिल पाएगा, जिसके कारण आपके मन में निराशा हो सकती है, लेकिन आज आप अपने जीवन साथी के साथ सायंकाल के समय कुछ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी करने भी जा सकते हैं। आज रोमांटिक जीवन के अच्छे संकेत मिलेंगे। शुगर के मरीजों के लिए दिन कष्टकारी रहेगा।

कुंभ
आज का कुंभ राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक आज का दिन आपके लिए चिंता भरा रहेगा। आज आपको किसी ऐसे काम की चिंता सताएगी, जो आपने किया भी नहीं है। व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आज आपके सामने खड़ी हो सकती है, लेकिन आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग कर के उससे बाहर निकलने की कोशिश करनी होगी। आज आपकी कुछ परेशानियां तो वास्तविक होंगी, लेकिन कुछ व्यर्थ की होंगी और आज आपको अपने धन को भी भविष्य के लिए निवेश करने के लिए कोई कठोर योजना बनानी होगी। आज गुस्सा और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा काम बिगड़ेगा। आज सेहत सामान्य बनी रहेगी।

मीन
आज का मीन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप अपने मन से सही कार्य को कर पाएंगे व लाभ के अवसरों को पहचान पाएंगे। व्यवसाय में आज किसी से आपकी कोई बहस बाजी हो सकती है, जिससे आपको मानसिक तनाव भी होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान हो जाएगा। आज सिर दर्द से जातक परेशान रहेंगे।

Related posts

27 अगस्त 2018 : जानें सोमवार का राशिफल

16 अक्टूबर 2022 : जानें रविवार का राशिफल

9 May 2023: मंगलवार के दिन इन 5 राशियों पर भगवान हनुमान की बरसेगी कृपा, जानें आज का राशिफल