राशिफल

20 August 2024 Ka Rashifal : आज सुकर्मा योग में इन 5 राशियों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी जबर्दस्‍त सफलता, कारोबार में बढ़ेगा मुनाफा, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
मेष राशि के जातकों को आज कार्यों में सफलता हासिल होगी। आप दोस्तों या परिवार के साथ खुशियों को शेयर करेंगे। आज किसी भी फैसले को लेते समय एक्सपर्ट की सलाह लें। आज लव लाइफ में थोड़ी अनबन हो सकती है। आर्थिक रूप से आपका दिन अच्छा रहने वाला है। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और नए मित्र भी आपकी मदद करेंगे। पत्नी पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा और योजनाएं सफल होंगी।

वृष
आज किसी ऐसी चीज की खरीदारी न करें जो आपके पास पहले से ही है। आज परिवार या अपने करीबी के साथ समय बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग करियर में पिछले समय से संघर्ष कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी काम में निवेश करना हो तो आराम से करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। शाम को किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने से आपको प्रसन्‍नता होगी और मन प्रसन्‍न होगा।

मिथुन
आज पॉजिटिव विचारों के बारे में सोचें। आज आपके लिए धन का प्रवाह अच्छा रहेगा, हालांकि आपको पैसों की बचत करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको प्यार का साथ मिलेगा। करियर में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और किस्‍मत साथ देगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा और शाम के वक्‍त कारोबार में मुनाफा होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा।

कर्क
आज आप अपनी लाइफ एन्जॉय करेंगे। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। आज आपके काम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ऑफिस में किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें, वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रुपए-पैसों से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी आपको तंग नहीं करेगी। आप अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें तो आपसे प्रसन्‍न होंगे और आपको आशीर्वाद देंगे।

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। बच्चों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। आज किसी भी तरह के वादे से करने बचें। जीवनसाथी के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में आपको धन के मामले में लाभ होगा और ससुराल के लोगों से भी आपको आर्थिक मदद मिलती रहेगी। मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधो में कटुता आएगी।

कन्या
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप धर्म-कर्म के कार्यों में खर्च कर सकते हैं। मानसिक शांति मिलने की उम्मीद है। आज आपको लोगों से मुलाकात करने के बजाए खुद के साथ समय बिताना चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहने वाला है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप लोगों के परोपकार के लिए काम करेंगे और आपको पुण्‍य मिलेगा। व्यापार में धनलाभ होगा और आपका जीवन सफलता से भर होगा।

तुला
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको धन से जुड़े मामलों में नजर रखने की जरूरत है। आपकी लव लाइफ में एक रोमांचक मोड़ आ सकता है। ऑफिस में आपको अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। आपके अधिकार और सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। आपका दिन शुभ होगा और सभी उम्‍मीदें पूरी होंगी। आपको अपने परिवार में सम्‍मान की प्राप्ति होगी और दिन प्रसन्‍नता में बीतेगा। आपको नए कार्यों में निवेश करना पडे़ तो दिन लाभ से भरा होगा। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चिक
आज आपके अंदर चीजों को जानने की इच्छा रहेगी। आज आपको निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस को देखते हुए पदोन्नति के चांस बन सकते हैं। व्यापारियों को आज अपने से सीनियर लोगों से सलाह लेना अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी की सेहत पर नजर रखें। शाम तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद, विवाद या फिर मुकदमा चल रहा है तो आपको उसमें सफलता प्राप्‍त होगी और दिन प्रसन्‍नता में बीतेगा।

धनु
आज आर्थिक रूप से आपको लाभ होगा। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। पैसे कमाने के नए सोर्स सामने आएंगे। आज आप ऑफिस के बाद अपने पसंदीदा काम या कोई शौक पूरा कर सकते हैं। आज आपका जीवनसाथी ऐसा व्यवहार करेगा, जिससे आप खुद को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति फील कर सकते हैं। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक कुछ आपको दौड़भाग करनी पड़ सकती है। सावधान रहें और खानपान पर संयम बरतें।

मकर
आज अपने जीवनसाथी के साथ अपनी परेशानियों को शेयर करें और उनके साथ समय बिताएं। आप निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आज करियर में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज ऑफिस में आपको कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट संभालने का मौका मिल सकता है। आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। कारोबार में आपको लाभ होगा और आपका मन लगेगा। आपको किसी नए मामले में निवेश करना पड़े तो जरूर करें। भविष्य में लाभ होगा।

कुंभ
अगर आपने पर्याप्त आराम नहीं किया है तो आप थकान महसूस कर सकते हैं। आज आप ज्यादा पैसों की तलाश कर रहे हैं तो आपको सुरक्षित फाइनेंशियल स्कीम में निवेश करना चाहिए। आज आप दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज समय बर्बाद करने से बचें। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। आप सीमित और आवश्यकता के अनुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिजनों से धोखा मिल सकता है। सावधान रहें और किसी की बात पर भरोसा न करें। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुखपूर्ण रूप से मिलेगा।

मीन
आज आपकी धन की स्थिति में सुधार होगा। आज पारिवारिक जीवन की नई शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। आज परिवार के सदस्यों के सहयोग से आपको सफलता मिल सकती है। आज आपके जीवनसाथी की सेहत थोड़ी खराब रह सकती है। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात में प्रियजनों और परिजनों से हास्य विनोद रहेगा और ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी।

Related posts

23 December 2023 Ka Rashifal : आज सिद्ध योग में वृष और वृश्चिक समेत 5 राशियों पर शनिदेव होंगे मेहरबान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

14 जून 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

11 अप्रैल 2019 : जानें गुरुवार का राशिफल