राशिफल

24 August 2024 Ka Rashifal : आज अश्विनी नक्षत्र में गांदा योग में 5 राशियों को मिला मान—सम्मान, मिलेगी तरक्की, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
मेष राशि वालों की कोई मन मांगी मुराद पूरी हो सकती है। इसके अलावा किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त होगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति का मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को महत्वपूर्ण पदोन्नति मिल सकती है। किसी व्यापारिक यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। राजनीति में उच्च पद एवं प्रतिष्ठा मिलेगी। संपत्ति विवाद कोर्ट-कचहरी के बाहर ही सुलझा लें अन्यथा भविष्य में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा।

वृष
वृष राशि वालों को ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। वाहन खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। शासन-सत्ता में बैठे किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनीयों, प्रिंटिंग प्रेस, बुक सेलर, स्टेशनरी के कार्य में लगे लोगों को विशेष सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सरकारी मदद से सफलता मिलेगी। राजनीति में आप अपने विरोधियों को पटखनी देने में सफल होंगे। आज पूरे दिन सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए समय अधिक सकारात्मक नहीं रहेगा। बनते कार्यों में विघ्न बाधाएं आएंगी। किसी के बहकावे में आकर महत्वपूर्ण कार्य को किसी अन्य को ना दें, उस पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। संयम पूर्वक कार्यों को करते रहें। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अधिक परिश्रम तथा योजना बद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता रहेगी। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी कर रहे लोग सफल होंगे। विद्यार्थी वर्ग विद्या अध्ययन संबंधी कार्य में अभिरुचि कम लेंगे। पारिवारिक समस्या कुछ तनाव दे सकती है। आज स्वास्थ्य के संबंध में कुछ परेशानी हो सकती है।

कर्क
कई क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य बन सकते हैं जिससे आपको पुराने तनाव से छुटकारा मिलेगा। समाज में आपके मधुर व्यवहार एवं इमानदार कार्य शैली के कारण नए सहयोगी बनेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ धैर्य पूर्वक अपने कार्य में लगे रहें। व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को धीमी गति से लाभ होगा। शेयर, लॉटरी, दलाली आदि के कार्य में बड़ा निर्णय सोच समझ कर लें। सत्ता-शासन में बैठे लोगों को नवीन दायित्व प्राप्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर तैनाती मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग में अध्ययन संबंधी कुछ भ्रांतियां बनी रहेगी जिससे मन में कुछ असमंजस की स्थिति रहेगी। आंखों से संबंधित बीमारियों के प्रति सावधान रहें। खान-पांच संबंधी असावधानी रोग का कारण बन सकती है।

सिंह
कोर्ट-कचहरी के मामलों में भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें अन्यथा धोखा हो सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी। आपको अपने कार्य के साथ कोई नवीन दायित्व मिल सकता है जिससे आपके कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। विरोधियों के षड्यंत्र से बचें। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। व्यापार करने वाले लोग अपने व्यवहार को अच्छा रखें। विद्यार्थी वर्ग विद्यार्थी संबंधी समस्याओं को अपने शिक्षक के साथ सुलझाने में सफल होंगे जिससे मन एकाग्र रहेगा। तकनीकी कार्य में दक्ष लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। कला, खेल अभिनय राजनीति से जुड़े लोगों को आज विशेष सम्मान प्राप्त होगा।

कन्या
नौकरी में पदोन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है। किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। मित्रों के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपनी कार्य क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। व्यापारिक लोगों के लिए समांतर परिस्थितियां अच्छी रहेंगी। भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय में लगे लोगों को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी। रोजगार की तलाश पूरी होगी। परिवार में कोई सुखद घटना घट सकती है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नवीन जिम्मेदारी मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग घूमने फिरने में अधिक रुचि लेंगे। संक्रामक रोग तथा जल संबंधी बीमारियों से बचें।

तुला
महत्वपूर्ण कार्यों में धीमी गति से प्रगति होगी। अपनी कार्य शैली में सृजनात्मक परिवर्तन लाने की कोशिश करें, इससे आपके विश्वास में वृद्धि होगी। समाज में लोग आपके कार्य के प्रशंसा भी करेंगे। गुप्त शत्रुओं के जाल में न फंसे। कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाएं आप अपनी सूझबूझ से सुलझाने में सफल होंगे। अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल को ना बिगड़ने दें। कोर्ट-कचहरी के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी महत्वपूर्ण अभियान की कमान मिल सकती है। नौकरी में बॉस की निकटता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी कर सकते हैं। पेट तथा हड्डियों से संबंधित बीमारियों के प्रति सावधानी रखें। अधिक चिंतन से बचें।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए पहले से रुके हुए कार्य बनने के संकेत प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बढ़ेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अहंकार के भाव को अपने मन में ना आने दें। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को नौकरी प्रवर्तन आदि से लाभ हो सकता है अथवा पूर्वक नौकरी में ही लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अचानक लाभ हो सकता है। छोटा व्यापार करने वाले लोगों को सरकार की योजना का लाभ मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। नया व्यापार शुरू करने हेतु मित्रों एवं परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन को लेकर कुछ चिंता मन में बनी रहेगी। हड्डी संबंधी रोग तकलीफ दे सकता है।

धनु
धनु राशि वालों के लिए समय समान रूप से लाभ व उन्नतिकारक रहेगा। समयबद्ध तरीके से कार्य करने से परिस्थितियां अधिक अनुकूल होंगी। इष्ट मित्रों की ओर से सहयोगात्मक व्यवहार में वृद्धि होगी। समाज में नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में दूसरे लोगों द्वारा परेशानी पैदा हो सकती है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। व्यापार करने वाले लोगों को अपनी कार्य प्रणाली में कुछ परिवर्तन करने से लाभ में वृद्धि होगी। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपका मनोबल बढ़ेगा। कारागार में बंद लोग कारागार से मुक्त होंगे। मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्या अध्ययन संबंधी किसी विशेष विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मकर
खेलकूद प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है जिससे आपका समाज में मान बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। समाज में नए उच्च पद-प्रतिष्ठित लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। लोग आपकी जीवन शैली से प्रभावित होंगे। नौकरी करने वाले लोग दूसरों की कूटनीति से बचने का प्रयास करें। लोगों के बहकावे में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। व्यापार करने वाले लोगों को नीतिगत तरीके से काम करने पर लाभ हो सकता है। अपनी कार्य क्षमता को कम होने दें। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगो को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। सत्ता-शासन में बैठे लोगों को लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। पेट में दर्द, अपच, गैस, सर दर्द जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक रहें। यात्रा करते समय सावधानी बरतें, अन्यथा गिरने से चोट लग सकती है।

कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। इष्ट मित्रों के सहयोग से कार्य बनने के योग बन सकते हैं। अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें, व्यर्थ अहंकार करने से बचें। कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। अपने विरोधी अथवा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आपके साहस एवं पराक्रम की चारों ओर सराहना होगी। नौकरी में अतिरिक्त परिश्रम करने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को धीमी गति से लाभ होने के योग बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेना होगा। अन्यथा भविष्य में परेशानी खड़ी हो सकती है। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शारीरिक कमजोरी, नस-नाड़ियों में दर्द आदि की शिकायत हो सकती है।

मीन
मीन राशि वालों की चिंता दूर हो सकती है। कोई पुराना रुका हुआ कार्य किसी प्रशासनिक अधिकारी के सहयोग से पूरा हो सकता है। मित्रजनों के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके कार्यों की लोग प्रशंसा करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। नौकरी में लोगों को लाभ तरक्की के योग बनेंगे। ईमानदारी पूर्वक अपने कार्य में लगे रहें, वाद-विवाद आदि से बचें। अपनी व्यक्तिगत समस्याओं का स्वयं निवारण करने का प्रयास करें। व्यापार के क्षेत्र में नए अनुबंध होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। नवीन उद्योग व व्यापार शुरू करने की योजना को गुप्त रूप से आगे बढ़ाएं। अन्यथा विरोधी पक्ष बाधक बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई पर ध्यान कम रहेगा। वाहन तीव्रता से न चलाएं, अन्यथा दुर्घटना होने पर चोट लग सकती है।

Related posts

4 जनवरी 2019 : जानें शुक्रवार ​का राशिफल

31 October Ka Rashifal : माह के अंतिम दिन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

12 May 2023 Ka Rashifal: मकर और कुंभ समेत इन चार राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल