राशिफल

16 September 2024 Ka Rashifal : आज 4 राशि वालों के लिए हैं धन लाभ के योग, कारोबार के लिए किसे जाना होगा घर से दूर—जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
कार्यक्षेत्र में कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। अनावश्यक भाग दौड़ बनी रहेगी। किसी सहयोगी से कारण मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वाद विवाद में चोट लग सकती है। व्यापार के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी में अपने कार्य के साथ किसी अन्य का कार्य भी दिया जा सकता है। जिससे आपको अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। शोध कार्य में संलग्न लोगों को बड़ी महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। अचानक रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है। शेयर, लॉटरी, दलाली आदि से धन लाभ एवं हानि की सामान्यता रहेगी। परिवार में कोई ऐसी घटना घट सकती है जिस पर व्यर्थ धन व्यय होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको नीचे दिखाने के लिए षड्यंत्र रच सकता है। आपके पैरों में चोट लग सकती है। शराब का सेवन पर वाहन तीव्र गति से चलाना घातक सिद्ध हो सकता है।

वृष
दिन की शुरुआत तनाव एवं व्यर्थ भाग दौड़ के साथ होगी। प्रेम संबंधों में यदि कोई खतरा हो तो आप कोई जोखिम न लें। अन्यथा आपके साथ मारपीट होने के साथ हवालात की आवाज खानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अपना मन लगाएं। व्यापार में अनजान लोगों पर अधिक भरोसा नुकसानदायक सिद्ध होगा। नौकरी में आपका स्थानांतरण इतनी दूर हो सकता है जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। राजनीति में जिन लोगों पर आपको अत्यधिक भरोसा है। वहीं लोग आपको धोखा दे जायेंगे। आर्थिक पक्ष चिंतनीय बना रहेगा। जहां से धन मिलने की आस होगी वहां से भी निराशा हाथ लगेगी। पेंशन के मामले में वाद विवाद इतना बढ़ सकता है कि बात पुलिस तक पहुंची जाएगी। जिससे लाभ की बजाए धन हानि हो सकती है। व्यापार में अत्यधिक मेहनत के बावजूद अपेक्षित आय ना होने से मन खिन्न रहेगा। घरेलू कार्य पर आय खर्च होगी।आपको ऐसा प्रतीत होता कि अब भावनाओं का कोई महत्व नहीं रह गया है। प्रेम विवाह का निर्णय अत्यधिक भावुकता में न लें। मन उदास और शरीर थका थका सा लगेगा। किसी कार्य में मन नहीं लगेगा।

मिथुन
किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। संतान पक्ष से शुभ मिलेगा। व्यापार में किसी परिजन का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्च अधिकारी से घनिष्ठता बढ़ेगी। कोई बाधा किसी वरिष्ठ परिजन के सहयोग से दूर होगी। किसी गुप्त योजना को गुप्त रूप से ही आगे बढ़ाएं। अपनी योजना का किसी विरोधी अथवा शत्रु के सामने खुलासा न करें। भूमि संबंधी कार्य से धन लाभ होगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने बौद्धिक कौशल के बल पर महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। उधार दिया गया धन वापस मिलेगा। किसी व्यवसाय में लाभकारी योजना का हिस्सा बनेंगे। व्यापार में आय के नए स्रोत खुलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को विशेष सफलता एवं लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में वस्त्र एवं धन प्राप्त होंगे। किसी साथी से सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा। प्रेम विवाह की योजना बना रहे लोगों को परिवार में किसी वरिष्ठ परिजन की सहमति एवं समर्थन प्राप्त होगा। गुर्दे संबंधी रोगों को राहत मिलेगी। त्वचा संबंधी रोग से ग्रसित लोगों को अपनी स्वास्थ्य के प्रति विशेष सजल सावधानी बरतनी होगी।

कर्क
कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। किसी प्रिय मित्र से भेंट होगी। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा। धन एवं संपत्ति विवाद सुलझ जाएगा। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा में किसी अनजान व्यक्ति से कोई खाने पीने की वस्तु न ले, अन्यथा धोखा हो सकता है। उद्योग धंधे में सरकारी मदद से लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ लाभ होगा। समाज में आपके अच्छे कार्यों की सराहना होगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को लोगों को अपने बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा।
व्यापार में आय के अवसर प्राप्त होंगे। किसी व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता का लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में धन एवं उपहार का लाभ मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। किसी प्रियजन के स्वास्थ्य खराब होने पर अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। कार्य क्षेत्र में आप अपने बॉस के विश्वास पात्र बनेंगे। आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी।

सिंह
आपके साहस एवं पराक्रम का आपके शत्रु अथवा विरोधी भी लोहा मानेंगे अर्थात आपके साहस एवं पराक्रम की मन ही मन सराहना करेंगे। सहोदर भाई बहनों का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। व्यापार में कड़ी मेहनत लाभकारी सिद्ध होगी। नौकरी में नौकर चाकर वाहन आदि का सुख बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी, जिससे समाज में आपका प्रभाव पड़ेगा। भवन निर्माण के कार्य लोगों को कुछ विभिन्न बाधा का सामना करना पड़ेगा। वाहन अचानक खराब हो सकता है। राजनीति में कोई विरोधी षड्यंत्र रचकर आपको परेशान कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति कुछ चिंता जनक रहेगी। व्यापार में अपेक्षित धन लाभ न होने से मन खिन्न रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य में धन के अभाव से बाधा आ सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने से आय प्रभावित होगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस की निकटता का लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन में निकटता आएगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या से निजात मिलेगी। ऑपरेशन के सफल होने की योग है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी न करें।

कन्या
आपका दिन मिश्रित फल कारक रहेगा। समय अधिक सकारात्मक रहेगा। अपने व्यवहार को अच्छा बनाने की कोशिश करें। समाज में अपनी पहचान बनाने का प्रयास करें। अपनी महत्वपूर्ण कार्यों को दूसरे के भरोसे न छोड़े। जीविका व्यापार करने वाले लोगों को व्यवसाय के प्रति अधिक सतर्क रहे। सुरक्षा विभाग में कार्यरत लोगों को अपने साहस एवं पराक्रम के बल पर अपनी विरोधियों अथवा शत्रुओं पर बड़ी सफलता प्राप्त होगी। राजनीति में उच्च पदस्थ व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी। धन के लेनदेन में सावधानी बरते। वाहन खरीदने की योजना बनेगी। पैतृक धन संपत्ति के संबंध में पारिवारिक सदस्यों के साथ हो सकती है। सफलता मिलेगी। राजनीति में कोई लाभ का पद मिलने से आमदनी बढ़ेगी। आप अपनी भोग विलास की आदत पर अंकुश लगाए। परस्पर एक दूसरे के मध्य सुख सहयोग बना रहेगा। भावनात्मक लगाव में वृद्धि होगी। आमतौर पर आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यदि किसी गंभीर रोग से पीड़ित है तो राहत मिलेगी।

तुला
महत्वपूर्ण कार्य में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। किसी के बहकावे में अपने महत्वपूर्ण कार्य में बुद्धि विवेक से सोच समझकर कार्य करें। नौकरी की तलाश पूरी होगी। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उद्योग धंधे की योजना गति पकड़ेगी। गृहस्थ जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी, जिससे संबंध में मधुरता आएगी। किसी अभिन्न मित्र संग गीत संगीत का आनंद लेंगे। राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा। भूमि, भवन खरीदने की अभिलाषापूर्ण होगी। व्यापार में वर्चस्व स्थापित होने से व्यापार में लाभ के उसे प्राप्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आने से पैतृक धन संपत्ति आपको मिलेगी। नई व्यापारिक सहयोगी लाभकारी सिद्ध होगी। नाना नानी, दादी दादी आदि वरिष्ठ परिजन से उपहार प्राप्त होंगे। रोजगार की बाधा दूर होगी। प्रेम संबंधों से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा। समाज में अच्छे कार्यों के कारण सामाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य से संबंधी विशेष परेशानियां होने की संभावना कम है। शारीरिक स्वास्थ्य की अपेक्षा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहें।

वृश्चिक
यदा कदा संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी। अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें। परिस्थिति अनुकूल होती चली जाएंगे। परोपकार के कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र की दृष्टि से कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार एवं नौकरी में अतिरिक्त परिश्रम करने से सुधार होगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। वह आपकी कमजोरी का लाभ उठा सकते हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति का शुभ समाचार मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी। आर्थिक मामले में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभकारी संकेत प्राप्त होंगे। अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर पूंजी निवेश आदि न करें। व्यापार में लगन के साथ कार्य करें। किसी के बहकावे में न आए। आपकी आमदनी अच्छी होगी। भोग विलास पर अधिक जमा पूंजी का व्यय करने से बचें। प्रेम संबंध में संदेहास्पद स्थिति से बचे। परस्पर एक दूसरे के विश्वास को बनाए रखने की कोशिश करें। प्रेम संबंध में निकटता बढ़ेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम का शुभ समाचार आने से परिवार में खुशियों का संचार होगा। स्वास्थ्य के संबंध में चिंता बढ़ सकती है। सिर दर्द, बदन दर्द से संबंधित बीमारियों के प्रति सावधानी रखें। विशेष रूप से मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें। घरेलू समस्या को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं।

धनु
राजनीति में आपके नाम का डंका बजेगा। व्यापार में नए साझेदार बनेंगे। विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को उनके कार्य क्षेत्र में विस्तार की सूचना मिलेगी। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के सपने पूरे होंगे। पुलिस की मदद से मसला सुलझ जाएगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। यदि करवास में है तो आप करवास से मुक्त होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जीविका की तलाश पूरी होगी। किसी विपरीत लिंग साथी के प्यार के नशे में मदमस्त हो जाएंगे। मन आनंद से झूम उठेगा। प्रेम विवाह की इच्छा रखे हुए लोगों को अपने परिजनों से बात करने पर सकारात्मक रूप दिखेगा। यात्रा में कोई ऐसी घटना घट सकती है, जिससे समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आप व्यायाम करने के कारण शारीरिक कष्ट, दर्द का अनुभव करेंगे। सिर दर्द ,बुखार, पेट दर्द जैसी मौसमी संबंधित रोग हो सकते हैं। आप वाहन ना चलाएं अन्यथा आपको चोट लग सकती है। धन के अभाव में इलाज ना हो पाने के कारण रोग गंभीर रूप ले सकता है।

मकर
व्यापार में कोई शुभ घटना घट सकती हैं। किसी नए कार्य को शुरू करने से बचें अन्यथा हानि हो सकती हैं। मजदूर वर्ग को रोजगार की तलाश में भटकना पड़ेगा। किसी कार्य से मनचाहे यात्रा पर जाना पड़ सकता है। उद्योग धंधे में नए अनुबंध होंगे, घर अथवा कार्य स्थल पर सुख सुविधा के लिए जमा पूंजी धन खर्च कर सकते हैं। विदेश से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र तथा नौकरी में आप अपना चरित्र अच्छा बनाए रखें। अन्यथा किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।परिवार में मेहत्वकांक्षा अधिक रहेगी। परिजनों द्वारा भौतिक सुख सुविधाओं पर अधिक धन खर्च किया जा सकता है। व्यापार में कठिन परिश्रम के बावजूद अपेक्षित धन लाभ होने के संकेत मिलने के योग हैं। प्रेम संबंध में सुख उपभोग पर धन खर्च करेंगे। घर की मरम्मत पर अत्यधिक धन खर्च होने के योग हैं। किसी अतिसय प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थी को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु अपने माता-पिता से दूर जाना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में अत्यधिक व्यक्तिगत लाभ के मोह से बचें अन्यथा अकारण संबंध में उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। यदि किसी गंभीर रोग से पीड़ित है तो यात्रा करने से बचें अन्यथा आपका स्वास्थ्य अधिक खराब हो सकता है। मौसम संबंधी किसी रोग से पीड़ित लोग अपना उचित इलाज करें।

कुंभ
अपनी भावना पर नियंत्रण रखें। अधिक भावुकता में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। लोग आपकी मजबूरी का फायदा उठा सकते हैं। छोटी-छोटी यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यवसाय में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में सुधार होने करने में सफल होंगे। अपने ऊपर भरोसा रखें। दूसरों के भरोसा पर न रहें। समय रहते कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए समय अधिक अनुकूल रहने की संभावना है। शत्रु पक्ष की ओर से विशेष से परेशानी आदि होने की संभावना है। सामान्य संघर्ष के साथ-साथ कार्य क्षेत्र में लाभ व उन्नति के भी अवसर आएंगे। करियर में सफलता प्राप्त होगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। राजनीति में आपकी महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी। आपकी व्यापारिक यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। नवीन संपत्ति ,भूमि, भवन, वाहन अधिक खरीदने के लिए यह समय शुभ है। चाहे तो पुरानी संपत्ति को भी बेच सकते है। नौकरी में वेतन वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय लें। पूंजी निवेश करने में सावधानी रखें। आवश्यक धन खर्च की संभावना है। सुख उपभोग की वस्तुओं पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के क्षेत्र में परेशानियां बढ़ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद रहेंगे। भाई बहनों के साथ तालमेल बनाए रखें। आपसी विवादों को सुलझाने का स्वयं प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य पूर्व के अपेक्षा सुधरेगा। किसी गंभीर रोग से निजात मिलेगी। शराब का सेवन घातक सिद्ध हो सकता है। कार्य क्षेत्र में संघर्ष अधिक बन सकता है। जिसका आपकी मानसिक एवं स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

मीन
किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ एवं उच्च अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा बढ़ सकती हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति होगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। खेल जगत से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। निर्माण संबंधी कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। मंगल उत्सव में जाना होगा। समय के स्वरूप को देखते हुए कार्य करें। कार्यक्षेत्र व व्यवसाय में उन्नति होगी। क्रोध पर काबू रखें। अर्थ संबंधी विवाद संभव है। लंबी यात्रा श्रेष्ठ नहीं है। आलस्य प्रमोद अवनति कारक है। व्यावसायिक संपर्कों से फायदा होगा। कहीं से धन लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में उत्तम अन्य, द्रव्य, वस्त्र आदि की प्राप्ति का योग है। नौकरी में अधीनस्थ अहम भूमिका निभा सकते है। विवाह आदि मांगलिक कार्यों में कुछ खर्च अधिक हो सकता है। मित्र जनों के परामर्श के दृष्टि का मसला हल हो जाएगा। अनावश्यक प्रेम से बचें। माता से भरपूर स्नेह मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। पूर्व से चले जा रहे किसी गंभीर रोग से राहत मिलेगी। घुटनों संबंधी, रक्त विकार से संबंधी रोगों के प्रति सचेत रहें।

Related posts

17 January 2024 Ka Rashifal : आज सिद्ध योग में सिंह, मीन राशि सहित 4 राशि वालों को मिलेगी जबर्दस्‍त सफलता, जानें अपना राशिफल

राशिफल: 24 फरवरी 2018, शनिवार

Jeewan Aadhar Editor Desk

3 अप्रैल 2019 : जानें बुधवार (चैत्र, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी) का रा​शिफल