राशिफल

17 September 2024 Ka Rashifal : आज 5 राशियों पर रहेगी बजरंगबली की विशेष कृपा, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज कार्यस्थल पर आपके कार्यों का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। सम्मान और पद में वृद्धि का योग बन रहा है। जॉब परिवर्तन करने से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पारिवारिक समारोह में शराब पीने से बचें, आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकता है।
मोह के वशीभूत होकर कार्य करने से निराशा हाथ लगेगी। करीबी दोस्तों से भी मदद मिलने की संभावना नहीं है। आज लवलाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति की इंट्री होगी। मैरिड लाइफ आपके पार्टनर चीट कर सकते हैं, एक्सट्रा मैरिटल अफेयर हो सकता है। हाई शुगर और बीपी के मरीज डॉक्टर से सलाह लें। विद्यार्थी वर्ग को सरकारी नौकरी में आवेदन का अवसर प्राप्त होगा। मेहनत से पढ़ाई करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

वृष
आज वृष राशि के लोगों को कार्यस्थल पर नेतृत्व गुणों के कारण सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें आज सफलता मिल सकती है। परिवार में शांति बनी रहेगी। परिवार के साथ में एक अच्छी पार्टी का आयोजन करेंगे घूमेंगे दोपहर बाद से देर शाम तक साथ रहेंगे। लव लाइफ में आज का दिन बहुत ही अच्छा है। पार्टनर से बहुत ज्यादा प्यार मिलेगा। शाम को साथी के पार्टी करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बारिश में ना भींगे, सर्दी जुकाम की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग को करियर में नए अवसर मिलेंगे।

मिथुन
आज का दिन मिथुन राशि के लिए बहुत ही खास है। नौकरी में तरक्की मिलेगी। व्यवसाय में लाभ का योग बन रहा है। जल्दी ही आप किसी खास काम में लंबी यात्रा करेंगे। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। आप घर पर ख़ुशनुमा समय का आनंद उठा सकते हैं, बशर्ते आप पारिवारिक जीवन पर ध्यान दें। आज का दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। प्रेमी का विश्वास जीतें, जल्दी ही शादी के बंधन बंध जाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा, ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

कर्क
आज कर्क राशि के जातकों को कार्यस्थल पर वरिष्ठकर्मियों का सहयोग मिलेगा। निवेश में लाभ होगा। निवेश करने से पहले अनुभवी लोग का सलाह ले लें, ज्यादा मुनाफा होगा। आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आप विनोदी रिश्तेदारों की संगति का आनंद लेंगे, जो आपके तनाव को कम करने और बहुत जरूरी राहत दिलाने में काफी मदद करेंगे। आज का दिन लवलाइफ में रोमांच रहेगा। आपका केयरिंग नेचर और प्यार आपके लव पार्टनर के जीवन में जोश भर देगा। आज संगीत और रचनात्मक कार्य आपको आकर्षित करेंगे। विद्यार्थियों को करियर में नए अवसर मिलेंगे।

सिंह
आज सिंह राशि के लोगों को लोगों से मिलने-जुलने की आदत से मार्केटिंग करने वाले लोगों को काफी मदद मिलने वाली है। आपका व्यवहार परिवार के नीरस माहौल को दूर करके खुशियां भर देगा। आज अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाने की जरूरत पड़ेगी। लव लाइफ में आज आपके लिए पार्टनर बहुत प्यार और केयर दिखाएगा। नो कांटेक्ट सिचुएशन में स्थिति बहुत हद तक पार्टनर आपसे बार-बार बात करना चाहेगा लेकिन बात नहीं हो पाएगी। आपकी बैठे रहने की आदत मानसिक शांति के लिए घातक साबित हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में मेहनत करेंगे।

कन्या
आज कन्या राशि के लोगों को कार्यस्थल पर कार्य करने में मन नहीं लगेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। जो लोग कपड़े और हार्डवेयर का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज ज्यादा मुनाफा मिलेगा। माताजी की बीमारी आपको व्यस्त रखेगी। हालांकि उन्हें तत्काल राहत प्रदान करने के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज आप अपने लवपार्टनर के साथ घूमने का आनंद लेंगे। जहां विवाद हो रहा हो वहां न ही जाएं तो आपके लिए बेहतर होगा। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा, मानसिक तनाव में रह सकते हैं, योगा और व्यायाम अवश्य करें। विद्यार्थियों को जल्दी ही किसी परीक्षा का परिणाम मिलेगा।

तुला
आज तुला राशि के जातक कार्यस्थल पर प्रतिभा और बुद्धिमत्ता से कार्य करने बाद भी लक्ष्य की प्राप्ति न होने से निराश होंगे। उधार दिया हुआ रुपया वापस नहीं हो रहा है जिससे आप काफी परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय आप संदेह से ग्रस्त हो सकते हैं। भाइयों में अनबन की स्थिति हो सकती है। आपका लव पार्टनर आपके निराशावाद को दूर करने की कोशिश में मदद कर सकता है। पार्टनर आपको बहुत ज्यादा प्यार देगा और दिल खोलकर बातें करेगा। असंभव के बारे में अनावश्यक सोचने में ऊर्जा बर्बाद करने से बचें, बल्कि इसका सही दिशा में उपयोग करें। दोस्तों के साथ यात्रा बहुत आनंददायक रहेगा।

वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यस्थल पर कार्य करने में मन नहीं लगेगा, बॉस की डांट पड़ सकती है। बिजनेस में बहुत ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना करें। घर पर भावनात्मक समस्याओं का सामना करने की संभावना बन रही है। अगर आप सिंगल हैं तो दिन बहुत अच्छा है, मैरिज का प्रपोजल आ सकता है। आज का दिन लव लाइफ के लिए सामान्य है। अपने लव पार्टनर की देखभाल करने से उसके मन में विशेष स्थान बना पाएंगे। फिटनेस और वजन घटाने के कार्यक्रम खुद को बेहतर स्थिति में रखने में मदद करेंगे। विद्यार्थियों को आज क्लास में गुरुजनों से बहुत ही अच्छी सीख मिलेगी।

धनु
आज धनु राशि के लोगों की प्रतिभा की सराहना करने वाले सहकर्मियों के साथ आनन्द से समय बीतेगा। निवेश सलाहकारों की मदद लेने से आपको मदद मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से आपको अलगाव और अकेलेपन से छुटकारा पाने में सफलता मिलेगी। आपका लव पार्टनर आपके इंद्रियों को ख़ुशी और प्यार की सौंधी खुशबू से भर देगा। मैरिज के पर्पज से किसी से मिलने जा रहे हैं तो आज का दिन बेहतर है। निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि यह न केवल किसी की संभावनाओं को कम करता है बल्कि शरीर के सामंजस्य को भी बिगाड़ता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।

मकर
आज मकर राशि के जातक व्यवसाय में आप नए संबंध विकसित करने जा रहे हैं। साझेदारी बिजनेस में मुनाफा मिलेगा। कोई बड़ा आर्थिक सौदा होने से लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप पिकनिक या किसी घूमने के उद्देश्य से किसी रमणीय स्थल पर जायेंगे। लवलाइफ में आज आप एक-दूसरे को समझने लिए किसी रोमांटिक जगह पर जा सकते हैं। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर में आपके साथ बुरा हो सकता है। आज किसी सामाजिक सामारोह में जाएंगे, जहां आपकी मुलाकात आपके सीनियर्स से होगी। वहां आप उनसे करियर के बारे में सलाह लेंगे।

कुम्भ
आज कुंभ राशि के जातक व्यापार में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। नौकरी करने वाले लोग आज अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे। आज आपके घर किसी मेहमान के आने की प्रबल संभावना है जिससे पारिवारिक माहौल अच्छा हो जायेगा। आप किराया वसूली के लिए किरायेदारों के पास जायेंगे। आज का दिन लव लाइफ के लिए बेहतर है। एक भरोसेमंद और मौज-मस्ती करने वाले प्रेमी की संगति का आनंद मिलेगा। आज आप व्यक्तिगत रूप से कुछ करने की इच्छा रखते हैं तो आज आप उसे मूर्त रूप दे सकते हैं। विद्यार्थियों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।

मीन
आज मीन राशि के जातक या जातिका जो प्रॉपर्टी का काम करते हैं उन्हें नए क्लाइंट मिलेंगे और सौदा भी होगा जिससे कमीशन के रूप में धन लाभ होगा। पत्नी के साथ उनका सहयोग करने से घर का माहौल बहुत अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको किसी पार्टी में जाने के लिए निमंत्रण मिलेगा। आज का दिन प्रेम जीवन में नई उमंग और उत्साह लाएगा। अपने साथी के साथ समय बिताएं और अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। हृदय रोगी अपना विशेष ध्यान रखें ज्यादा वर्कआउट या जिम करना भी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। विद्यार्थियों को गुरुजनों के साथ समस्याओं पर चर्चा करने से समस्या का हल निकल जरूर आएगा।

Related posts

8 अप्रैल 2021 : जानें गुरुवार का राशिफल

राशिफल 19 जून: सिंह राशि के लिए मान-सम्‍मान का योग, आप भी जानें…

1 अगस्त 2109 : जानें गुरुवार का राशिफल