राशिफल

3 February 2025 Ka Rashifal : आज रेवती नक्षत्र और साध्य योग के संयोग में चमकेगी 5 राशियां, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज का दिन नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम और अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों-परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा, लेकिन निवेश का निर्णय सोच-समझकर लेना होगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृष
आज कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी और भागदौड़ अधिक होगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। आज व्यवसाय में प्रतिद्वंदता बढ़ेगी। आज आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे तो अच्छा रहेगा। बाहर के खाने से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। अधिक लालच करने से बचे, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

मिथुन
आज के दिन धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज व्यवसाय में मुनाफा और सम्मान दोनों मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-दोस्तों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। जीवन-साथी के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा करने से सुकून महसूस होगा। सेहत अच्छी रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा का प्रवास हो सकता है। तनाव से बचें।

कर्क
आज जातक लेन-देन से बचें और निवेश को लेकर सोच-समझकर निर्णय लें। आज अप्रत्याशित धन लाभ के साथ सम्मान मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नये कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा नहीं है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

सिंह
आज का दिन काम को लेकर उच्च अधिकारियों का दबाव रहेगा, जिससे तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज जातक वाणी से व्यवसाय में लाभ कमायेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। रुपये के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या
आज के दिन काम की अधिकता रहेगी और सहयोगियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी कार्यशैली से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्यभार की अधिकता से दिन भागदौड़ में बीतेगा और थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें।

तुला
आज का दिन कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं। जल्द पैसे कमाने की इच्छा होगी, लेकिन नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। अनावश्यक व्यय की अधिकता रहेगी। आज जातक व्यवसाय से संबंधी यात्रा करनी पड़ेगी, जो सफल रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिजनों से अनबन हो सकीत है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक
आज का दिन व्यापार में आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। मित्रों-परिजनों के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति स्थिति मजबूत होगी। आज नौकरी के अवसर मिल सकते हैं या प्रमोशन हो सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ आएगी। आलस्य से बचना होगा, अन्यथा महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु
आज का दिन अपने प्रयासों से सभी कार्य सफल होंगे। कानूनी मामलों में समय पक्ष में रहेगा। नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे। निजी रिश्तों की वजह से आकर्षण बनेंगे। कारोबार को लेकर लिये गये निर्णय सार्थक सिद्ध होंगे। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। यात्रा पर जाने से बचें। धन व्यय अधिक हो सकता है।

मकर
आज का दिन कारोबार में धन लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। व्यवसाय या धन को लेकर दूसरों पर पूरा विश्वास न करें। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी भाग ले सकते हैं। सेहत को लेकर सावधानी बरतें।

कुंभ
आज का दिन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपनी मेहनत से कार्यों में सफल होंगे। आज का दिन व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। अनावश्यक धन व्यय होनी की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा किसी परिजन से अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और बाहर के खाने-पीने से बचें।

मीन
आज का दिन उन्नति के योग रहेंगे। कारोबार में धन लाभ और नौकरी में तरक्की की संभावना रहेगी। हालांकि, कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से आत्मविश्वास में कमी आएगी, लेकिन अपने प्रयासों से अंतत: कार्य सफल होंगे और धन लाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत कर सकेंगे। जल्दबाजी में निवेश न करें। सेहत का ध्यान रखें।

https://shinewithus.in/index.php/product/anti-acne-cream/

Shine wih us aloevera gel

Related posts

राशिफल 25 जून 2018 : देखिए सप्ताह का पहला दिन आपके लिए कैसा है

16 April 2024 Ka Rashifal : आज नवरात्रि के आठवें दिन इन 4 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य, जानें 12 राशियों का राशिफल

30 November 2023 Ka Rashifal : आज 3 राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk