राशिफल

5 मार्च 2021 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज जल्दबाजी में कोई आवश्यक निर्णय न लें। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। आपको किसी की बात से परेशानी हो सकती है। आज पारिवारिक कार्य ज्यादा रहेंगे। ज्यादातर काम पूरे कर पाएंगे। रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। वाहन चलाते समय सतर्कता रखें। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

वृष
अनावश्यक खर्च करने की प्रवृत्ति पर काबू रखें। अपने कैरियर से जुड़े फैसले सोच समझकर लें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। दफ्तर में जरूरी सूचना मिल सकती है। कर्ज लेने पर विचार कर सकते हैं। घर के बुजुर्ग का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

मिथुन
किसी काम को न टालें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आज घरेलू जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। कारोबार में उन्नति होगी। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। सेहत में सुधार होगा। यात्र के लिए जा सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। दिन अच्छा रहेगा।

कर्क
किसी से लेनदेन करते समय पूरी सावधानी रखें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। बुजुर्गों की सेहत खराब होने की आशंका है। यात्रा को टाल दें। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी की बात को लेकर तनाव हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहें, नुकसान पहुंचा सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।

सिंह
कर्ज की रकम वसूल करने में परेशानी हो सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहें। हर किसी से गोपनीय चर्चा न करें। जोखिम से जुड़े कार्यों को टालें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आप व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस काफी काम हो सकता है। जीवनसाथी की मदद मिलेगी। किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने जा सकते हैं।

कन्या
परिवार के बुजुर्गों का ध्यान रखें। शत्रु हावी हो सकते हैं। यात्रा करते समय अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है। नौकरी परिवर्तन कर सकते हैं। कैरियर से जुड़ी बेहतर जानकारी मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात होगी। ऑफिस की जिम्मेदारी पूरी करेंगे।

तुला
बचत योजनाओं में निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। खर्च करने के दौरान अपने बजट की स्थिति पर नजर रखें ।जरूरी न हो तो यात्रा को टालें। बोलचाल पर संयम रखें। मित्रों के साथ समय बिता पाएंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। आज सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। धन लाभ की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक
पारिवारिक जिम्मेदारी के चलते व्यवस्तता रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अनजान लोगों से दूर रहें। नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपनों का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। मकान खरीदने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।

धनु
संतान पक्ष से लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य की स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज जरूरी सूचना मिलेगी। आज आपको धन संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। बड़ी जिम्मेदारी के पूरा हो जाने से राहत मिलेगी। किसी मित्रों से मुलाकात होगी। साझेदारी में काम शुरू कर सकते हैं। जोखिम न लें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।

मकर
आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। आपकी सराहना होगी। आपका तनाव दूर होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। बुजुर्गों की सेवा करें। सामाजिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में फैसला आ सकता है। शारीरिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी।

कुंभ
आज का दिन अच्छा रहेगा। खानपान के दौरान सतर्कता रखें। बोलचाल के दौरान अपशब्दों का प्रयोग न करें। युवाओं को आज कामयाबी मिलेगी। रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। दफ्तर में किसी से अनबन हो सकती है।

मीन
दोस्तों से मुलाकात होगी। सेहत ठीक रहेगी। अचल संपत्ति को लेकर रिश्तेदारों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। जमीन या मकान खरीदने को लेकर फैसला ले सकते हैं। परिजनों का साथ मिलेगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपने खर्च को नियंत्रित करने का प्रयास करें।

Related posts

24 सितम्बर 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

22 October 2024 Ka Rashifal : आज 5 राशियों को मिलेगा मान—सम्मान, होगा धनलाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

11 March 2025 Ka Rashifal : आज अतिगण्ड व सुकर्मा योग दिलवायेगा 5 राशियों को सफलता, जानें 12 राशियों का राशिफल