राशिफल

02 June 2025 Ka Rashifal: आज हर्षण योग का शुभ संयोग, कर्क और कन्‍या सहित 5 राशियों को होगा लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज आपका दिन रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मामले में कंधे पर बढ रहे बोझ को कम करने के लिए मदद ले सकते हैं। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। सिंगल लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का निर्णय ले सकतें है। आज आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं। आप अपने आत्मविश्वास की बदौलत शेप में वापस आ सकते हैं,प्रयास शुरु कर सकते है।

वृष
आज आपका दिन चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। लोगों की बुराई करने से बचे, नहीं तो नुकसान दायक हो सकती है। नवविवाहित आज अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आज अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के योग हैं। आज मिलने वालों अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें। राजनीति से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिलने वाली हैं। सोचे समझे कार्यों में सफलता प्राप्ति के संकेत मिलेंगे। व्यापार तथा व्यवसाय कि छोटी से छोटी बात को भी गंभीरता से लें। पदोन्नति या अपनी तनख्वाह में वृद्धि के अवसर की अपेक्षा करें। आज आपका समग्र स्वास्थ्य अच्छा है। योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दें।

मिथुन
आज आप किसी से कोई वादा करने से बचें। परिवार से संबंधित समस्याओं की चर्चा बाहरी व्यक्ति से करने में परहेज रखें। झूठ बोल कर आप कई फंस सकते हैं, सावधान रहे। आपका प्रेम जीवन अद्भुत चल रहा है। जीवन साथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है। यदि आप अपनी वर्तमान भूमिका में अटका हुआ महसूस करते हैं, तो नए रास्ते पर विचार करें। आर्थिक रूप से यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। व्यापार में आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ कोई नई साजिश रच सकते हैं। ऑफिशियल कार्य सरलता पूर्वक हो जाएंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप खुद को काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

कर्क
आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा, और जनसंपर्क भी मजबूत होंगे। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। आज के दिन भ्रम की स्थिति बन सकती है, धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं। करियर संबंधी बातों का सोच-विचार करते समय अनुभवी व्यक्ति की सहायता लें। कुछ लोगों का पुराना ऑफिस नई जगह शिफ्ट हो सकता है। शारीरिक कमजोरी और मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। आज प्राइवेट नौकरीवालों को कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

सिंह
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर पर शांति से समय बिताने के लिए छोटे बच्चों को समय दें। किसी पुरानी हॉबी को अपना समय दे सकते हैं। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आपका जीवन साथी आज आपको पूरी स्पेस देगा। आज उम्मीद से अधिक धन लाभ हो सकता है। होलसेल का कारोबार कर रहे लोगों की अधिक सेल हो सकती है। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आज पाचन तंत्र को आराम देने के मकसद से स्पेशल डाइट ले। छात्र किसी परीक्षा के लिए यात्रा कर सकते हैं।

कन्या
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आप के जीवन की गहराई और अनुभव लोगों को सरप्राइज करेगा। प्रेमी की खुशी के लिए कोई उपहार उन्हें भेंट कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेगे। आज आर्थिक रूप से आप बेहतर कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी प्रोजेक्ट को आज लांच करेंगे, तो वह भरपूर लाभ उठा सकते हैं। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को काम पूरी ईमानदारी से करना होगा। अपना और अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।

तुला
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। घर परिवार की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। पॉजिटिव सोच रखने से आप अपने आस पास के वातावरण को खूशनुमा रख पाएंगे। विवाहित राशियों में बातचीत से एक छोटी सी समस्या हो सकती है। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आज धन से जुड़े जो भी कार्य करें, उन्हें योजनाबद्ध तरीके से करें। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अपनी वेबसाइटें अपडेट करें और सुनिश्चित करें कि आपके ग्राहक खुश हैं। ऑफिस में काम पर पूरी तरह से फोकस बनाए रखना आपको मुश्किल लग सकता है। मौज-मस्ती पर ही आज आपका अधिक ध्यान रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए सुनहरे पल लेकर आएगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। आप किसी के बहकावे में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज ईश्वर की कृपा से युवा खूब पैसा कमा सकते है। व्यापार में आज कुछ अच्छा समाचार प्राप्त कर सकते हैं। विदेशों में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं। किसी बीमारी से निकलने के लिए सिर्फ घरेलू नुस्खे पर निर्भर रहना सही नहीं होगा।

धनु
आज महिलाओं को कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। आपको खुद पर और परिवार के लोगों पर विश्वास बनाए रखने की आवश्यकता है। दूसरों की राय को गौर से सुनें। जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो इनडोर डेट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज वित्तीय स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने के संकेत हैं, बिजनेस का विस्तार कर सकेंगे। हॉस्पिटेलिटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक होगा। ऑफिस के कामकाज में फोकस कमजोर न पड़ने दें। विदेशी कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए दिन शुभ है। सुनिश्चित करें कि आप उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन के साथ अधिक मात्रा में नहीं जाये। आज अपना ख्याल रखें।

मकर
आज आप बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। महिलायें सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने के बजाय अपने काम पर ध्यान दे। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों को आज अकेले रहने में मजा आएगा। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा और अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। कार्य क्षेत्र में हर मामले को अपने स्तर से निपटाने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापारी धन और लाभ के मामलों में सावधानी से निर्णय ले। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति की बात चल सकती है। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

कुंभ
आज के दिन नियमों का उल्लंघन करने से बचना चाहिए। किसी सज्जन से मिलने का मौका मिलेगा जिससे आपके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आपका झुकाव परिजनों के प्रति होगा, जिससे कुछ समय से चल रही पारिवारिक कलह दूर हो जाएगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपसी समझदारी के बल पर आगे बढ़ेगा। आज परिश्रम के अनुसार धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। कारोबारी कोई भी बडा ऑर्डर लेने से पहले जांच-पड़ताल कर ले। अगर वाहन लेने संबंधी योजना बना रहे हैं तो समय उचित है। आपका भावुकता की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। मानसिक तनाव, दिमागी दबाव और सिर दर्द आप के लिए परेशानी पैदा करेंगें। अपने खाने की आदतों और व्यायाम प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखें। योग अभ्यास और संतुलित आहार की सलाह दी जाती है।

मीन
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। महिलायें आज सोने चांदी के आभूषण की खरीदारी कर सकती हैं। पिता आपको कोई सीख देंगे, जो आपके भविष्य में काम आएगी। किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा प्रभावित होंगे जिसे आप काम की स्थिति से जानते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आध्यात्मिक तरक्की के बीच धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यापारी वर्ग को अपेक्षा से बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं, उनके प्रयत्नों को यश प्राप्त हो सकता है। कोई पुरानी चोट का दर्द उभर सकता है। गरम हवा से बचें।

Shine wih us aloevera gel

https://shinewithus.in/index.php/product/anti-acne-cream/

Related posts

26 मार्च 2022: जानें शनिवार का राशिफल

28 July 2024 Ka Rashifal : आज सर्वार्थ सिद्धि योग, इन 5 राशियों को हर कार्य में मिलेगी सिद्धि, जमकर करेंगे कमाई, जानें 12 राशियों का राशिफल

19 सितंबर 2018 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk