राशिफल

15 October 2025 Ka Rashifal : आज शुभ योग में चमकेगी वृष, कन्या और कुंभ सहित 5 राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज किस्मत आपका साथ देगी। आज कोशिश करें कि ज्यादा दबंग न बनें। समाजिक क्षेत्र में सबके साथ संपर्क बनाए रखने का प्रयास आपको लोकप्रिय बनाने वाला है। आप किसी खास व्यक्ति के संग रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक पुरुषों को आज पत्नी का प्यार मिलेगा। आज धन को अधिक चतुराई से खर्च करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। कुछ लोग ऑफर देने की कोशिश भी कर सकते हैं, लेकिन बिना जांच-पड़ताल के कोई कदम न उठाएं। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते है। आपकी ईमानदार मेहनत आपको उम्मीद से ज्यादा मीठा फल देगी। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हेल्दी खाना खाने की आदत आपको बहुत सारी बीमारियों से दूर रख सकता है। आज यात्रा मनोरंजक रहेगी।

वृष
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आप स्वयं को किसी गलती के लिए माफ नहीं कर पाएंगे, सहज रहने की आवश्यकता है। अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताज़ा करने से अच्छा महसूस करेंगे। आज फ़िज़ा में रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने नए नवेले प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। धन के मामले में आज शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आज ऑफिस में काम पर पूरी तरह से फोकस बनाए रखना आपको मुश्किल लग सकता है। महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। कुछ लोगों को पैरो में दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है। अगर आप लम्बी दूरी की यात्रा कर रहे है तो दिशाशूल का परिहार कर के यात्रा करे, आप के लिए अच्छा रहेगा।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। घर में संबंधियों के आगमन से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। जीवनसाथी का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। एक अप्रत्याशित मुलाकात आपको अपने प्रेम जीवन के बारे में भ्रमित कर देगी। आज धन के मामले में लाभ की स्थिति बनी हुई है। बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे ढ़ग से विचार अवश्यक करें। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें। नौकरीपेशा लोग अपने कामों को लेकर पूरी तरह जिम्मेदार रहें। थकान अधिक रहने की वजह से बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। कामकाज को लेकर की गई कोई यात्रा उत्तम भविष्य का रास्ता भी खोल सकती हैं।

कर्क
आज का दिन आपके लिए सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। चालक और धोखा देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें। आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। आज आपका साथी किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपका साथ देगा। आपका लव पार्टनर आपकी सराहना कर सकता है। आज सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी सूचना प्राप्त होगी। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में मामूली पाचन विकार हो सकता है। लेकिन आश्वसत रहें, कोई गंभीर बात नहीं है। भारी ट्रैफिक के कारण घर लौटने में देरी हो सकती है।

सिंह
आज आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। किसी रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है। परिवार के किसी युवा का विश्वास जीतने के लिए उससे खुलकर बात करें। आज अपने जीवन साथी से झूठ बोलना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन आप अपने इगो को साइड रखें और देखेंगे प्यार कितना खूबसूरत है। आज नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। दुकानदार क्वालिटी को मेंटेन कर चलें। आपकी हाल की रचनात्मक ऊर्जा आज रंग लाएगी और आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। आज आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। बुजुर्ग महिलाओं को हड्डी से संबंधित तकलीफ हो सकती है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर आपको जाने का मौका मिलेगा।

कन्या
आज का दिन आपको मानसिक शांति देने वाला रहेगा। लंबे समय बाद खुलकर जीने का एहसास कर पाएंगे, कुछ रोमांचक प्लान किए जाने के संकेत हैं। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है शाम को साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन बिताने के लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। आज धन के मामले में अधिक लालच मुसीबत को भी बढ़ा सकता है। क्रॉकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है। बिना जांच पड़ताल के किसी प्रॉप्रर्टी में पैसा ना लगाएं। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें। आपको अपने स्वास्थ्य और परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के बारे में अधिक सावधान रहे। अच्छी तैयारी आपको साहसिक यात्रा का आनंद लेने में मदद करेगी।

तुला
आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। महिलाओं को घर के कार्यों को पूरा करने में समय लगेगा। किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा प्रभावित होंगे जिसे आप काम की स्थिति से जानते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आज अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन अर्जित करने में कामयाब होंगे। मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होगी। कार्य और निजी फायदे में अपने अहम को आड़े न आने दें। नौकरीपेशा लोगों को किसी बात की चिंता हो सकती है। रात को जल्दी सोना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा, बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ यात्रा करना मजेदार रहेगा।

वृश्चिक
आज आप पूरे दिन रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। ज़रुरतमंदों लोगों की मदद करने में सफल होंगे। किसी पुराने अंतरंग मित्र से लंबे समय बाद मिल पाएंगे। आपके पार्टनर जैसे हैं, वैसे ही उन्हें स्वीकार करने की कोशिश करें। प्रेमी अपने प्रिय के साथ खुशी-खुशी आज के दिन को इंजॉय करेंगे। आज धन के लेनदेन में सावधानी बरते। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। ऑफिस में मीटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं। पेट संबंधी परेशानी होने पर आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपको स्वस्थ रखेगा। सहकर्मियों या दोस्तों के साथ यात्रा करने के अवसर उत्पन्न हो सकते हैं । यह यात्रा आप को अधिक ऊर्जावान और फुर्तीला बना देगी ।

धनु
आज का दिन उमंग से भरा रहने वाला है। अपने आप को चुनौती दें और आप दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। किसी मेहमान के घर आने से पूरा माहौल खुशनुमा बन जाने की उम्मीद बन रही है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेमी जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज धन लाभ की स्थिति बनी हुई है, लेकिन इसके समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। ब्यूटी और फैशन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कारोबार कुछ मंदा रहेगा। करियर में आपको अपनी इच्छा के अनुसार अवसर जल्दी प्राप्त होने वाले हैं। आज स्वास्थ अच्छा रहेगा । कुछ लोगों को सलाह दी जाती है की अपनी आंखों के प्रति सावधान रहे। काम की एकरसता और जीवन की बोरियत दूर करने के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं,फर्क महसूस करेंगे।

मकर
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। उदास महसूस कर रहे लोगों को करीबियों से मिलने की ज़रुरत है। मां की सेवा का मौका मिल रहा है तो हाथ से न जाने दें। नवविवाहित जोड़े थोड़े समय के लिए एक-दूसरे से दूर अलग हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते की किसी की कमी को दूर करने की कोशिश करते नजर आएंगे। आज आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यापार में आज आपको अक्समात बदलाव करना पड सकता है। खाद्य उद्योग में काम करने वालो का दिन अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है। सुनिश्चित करें कि आपको तरोताजा करने के लिए दिन के अंत में आपके पास आराम की गतिविधि है। सेहत को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं रहेगी, प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी। आज घर से बाहर निकलते समय सुरक्षा का ध्यान रखें। कोई छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह भी आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। आज आपका साथी आपको एक सरप्राइज़ दे सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिल थोड़ा कमजोर रहेगा। आज आपकी इनकम में वृद्धि देखने को मिलेगी। मीडिया, आर्ट्स, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपने जो कुछ भी हासिल किया है उससे आप संतुष्ट रहेंगे। विज्ञान से जुड़े छात्रों को अप्रत्याशित परिणाम मिल सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कमजोरी भी महसूस हो सकती हैं। आज आप शाम को बाहर कुछ काम से निकल सकते हैं।

मीन
आज किसी काम में आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा। कुछ लोग संतान के भविष्य को लेकर थोड़ा सा चिन्तित रह सकते है। परिवार के लिए भी समय देना पेशेवर काम के बराबर महत्व रखता है। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करने पर आपका पाटर्नर प्रेम की बरसात कर सकता है। आज वित्तीय सलाह के बारे में अपने माता-पिता से बात करें। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपकी कंपनी को नेशनल लेवल पर आयात-निर्यात में बडे लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। गर्मी से अपना बचाव रखना जरूरी है। कुछ जातको को सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है। यात्रा के दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें।

Shine wih us aloevera gel

https://shinewithus.in/index.php/product/anti-acne-cream/

Related posts

11 नवंबर 2018 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

6 July 2024 Ka Rashifal : आज पुनर्वसु नक्षत्र में शनिदेव 3 राशियों के जातकों पर रहेंगे मेहरबान, जानें 12 राशियों का राशिफल

राशिफल: 01 फरवरी 2018, बृहस्‍पतिवार