राशिफल

21 October 2025 Ka Rashifal : आज धनलक्ष्मी योग के शुभ संयोग से धन-संपत्ति और वैभव की होगी प्राप्ति, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज मेष राशि वालों के करियर और व्यवसाय में तरक्की के संकेत दिख रहे हैं। राज्य या उच्च प्रशासनिक पदों से जुड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। चंद्रमा सप्तम भाव यानी भाग्य और लाभ के घर में लक्ष्मी योग बना रहा है, जिससे आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। आज रात 9 बजे तक कोई बड़ी डील या व्यापारिक समझौता फाइनल होने की संभावना है।

वृष
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसरों की शुरुआत कर सकता है। आपका मन नई योजनाओं और प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा मानसिक शांति देगी और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएगी। कानूनी मामलों में चल रही परेशानियों का समाधान मिल सकता है। स्थान परिवर्तन की योजना भी सफल हो सकती है। दोपहर के बाद कुछ उलझने बढ़ेंगी। ऑफिस में आपके पक्ष में माहौल बनेगा और सहयोगियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन
आज मिथुन राशि वालों के लिए रचनात्मकता का दिन है। कला, लेखन, संगीत, डिजाइनिंग, मीडिया या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोग आज शानदार प्रदर्शन करेंगे। लंबे समय से रुका कोई काम आज पूरा कर सकते हैं। अपने मन के अनुसार काम करने का अवसर मिलेगा। नई योजनाएं दिमाग में आएंगी जो भविष्य में सफलता के द्वार खोलेंगी। करियर में आगे बढ़ने के लिए वरिष्ठों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा।

कर्क
कर्क राशि के लिए आज करियर में तरक्की के संकेत हैं। मेहनत और समर्पण का फल तुरंत मिलने की स्थिति बन सकती है। जिन कामों को लंबे समय से टाल रहे थे, वे आज पूरे होंगे। आज महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी, जो भविष्य में लाभदायक परिणाम लाएंगी। ऑफिस में आपके विचारों और योजनाओं का सम्मान होगा। इस दौरान सहकर्मी भी सहयोग करेंगे। कार्यस्थल पर आपकी पकड़ मजबूत होगी। व्यवसाय में भी प्रगति के योग हैं। रात्रि में शादी या किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

सिंह
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां रहेंगी लेकिन आप अपने आत्मविश्वास से उनका सामना करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपकी जांच या परीक्षा लेने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए काम में कोई कमी न छोड़ें। अध्ययन और धर्म से जुड़े विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा।

कन्या
आज कन्या राशि वालों को अपने वाणी और व्यवहार में संयम रखने की आवश्यकता है। कार्यस्थल या व्यापार में किसी छोटी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर ही लें। भाग्य आपका साथ दे रहा है, इसलिए प्रयासों को बीच में न रोकें। किसी शुभ कार्य या मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। रात्रि बाद स्थितियों में काफी सुधार होगा और रुके हुए कार्यों में प्रगति दिखाई देगी।

तुला
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और व्यवसाय में लाभ लेकर आएगा। पुराने विवाद और कानूनी मसले सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। कार्यस्थल पर आपकी योग्यता और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। हालांकि जमीन-जायदाद या पारिवारिक संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी। निवेश के लिए जल्दबाजी न करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी साबित होगी।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दिन भर आपको लाभ और कमाई के अवसर मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना है। व्यापार में नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं जो भविष्य में लाभ देंगी। काम में नई ऊर्जा आएगी और आप अपने कौशल का सही उपयोग कर पाएंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। आज संपर्कों के माध्यम से भी लाभ मिलेगा।

धनु
धनु राशि के लिए आज का दिन सावधानी से आगे बढ़ने का संकेत देता है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। बिजनेस में थोड़ा जोखिम उठाएंगे तो लाभ की संभावना बढ़ेगी। नए अवसर आपके आस-पास हैं, उन्हें पहचानना आपके हाथ में है। काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। किसी करीबी व्यक्ति की मदद करनी पड़ सकती है, जिससे संबंध मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए पद में परिवर्तन या नए जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास और धैर्य बनाए रखें, सफलता धीरे-धीरे मिलेगी।

मकर
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। रोजमर्रा के कामों को शांति से पूरा करेंगे। साझेदारी या पार्टनरशिप के कामों में लाभ मिलेगा। व्यापार में स्थिरता आएगी। कुछ महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व पूरे करने पड़ सकते हैं। संतान से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने की स्थिति बन सकती है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी लेकिन एक साथ कई काम आने से तनाव बढ़ सकता है।

कुंभ
कुंभ राशि वालों को आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम में बदलाव के कारण छोटा स्वास्थ्य विकार हो सकता है। खानपान में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। व्यापार में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा और लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में भी सहयोगियों का साथ मिलेगा। किसी काम को जल्दी पूरा करने की जल्दबाजी न करें, वरना गलती हो सकती है।

मीन
आज मीन राशि वालों के लिए करियर में उन्नति के नए अवसर बनेंगे। व्यापार में सोचा-समझा जोखिम उठाना लाभदायक रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। समस्याओं का समाधान आपकी सूझबूझ और संयमित व्यवहार से संभव होगा। मनोकामना पूरी होने के संकेत दिख रहे हैं। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने से शुभ फल प्राप्त होंगे। नया कौशल सीखने या कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। अपनी योजनाएं गुप्त रखें।

Shine wih us aloevera gel

https://shinewithus.in/index.php/product/anti-acne-cream/

Related posts

6 मार्च 2021 : जानें शनिवार का राशिफल

18 August 2023 Ka Rashifal : शुक्रवार का चंद्र ग्रह करेंगे 4 राशियों को मालामाल, जानें 12 राशियों का फलादेश

15 August 2023 Ka Rashifal : मंगलवार किन—किन के लिए रहेगा मंगलकारी—जानें अपनी राशि के द्वारा