मेष
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। अकेलापन महसूस करने वाले लोग किसी विश्वासपात्र के साथ परेशानी शेयर कर हल्का महसूस करेंगे। आज आप अपने साथी के साथ एक रोमांटिक शाम की व्यवस्था करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुलकर एंजॉय करेंगे। आज माँ दुर्गा का आशीर्वाद लें, धन में वृद्धि होगी। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। यदि आप अपने व्यापार में कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। भवन भूमि के सौदों में जल्दबाज़ी न करें। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी अनुभवी वकील की सलाह मिलेगी। आज जंक फूड और नॉनवेज खाने से बचें बीमार पड़ सकते हैं। आज कोई अनचाही यात्रा करने की वजह से मन उदास रह सकता है।
वृष
आज के दिन आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहें। स्त्री वर्ग विशेष रूप से अपने व्यक्तित्व को निखारने में ध्यान देंगे। किसी का साकारात्मक व्यक्तित्व आपमें उत्साहित करने वाला परिवर्तन लाने वाला है। इस राशि के नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। लवमेट्स के रिश्तों में थोड़ी नोक-झोक हो सकती है। आज आप अपने व्यापार में जितना भी धन कामाएंगे जिससे आपको संतोष प्राप्त होगा। आज आपके पास अधिक कार्य का बोझ हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ अच्छा रहेगा पर खान-पान पर विशेष ध्यान दें। परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर जाने से एक दूसरे के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढेगी।
मिथुन
आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। सितारे कहते हैं कि आज आपको परिवार या संपर्क में किसी बुजुर्ग की सहायता करनी होगी। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी कुछ अच्छी बात बताएगा। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है। आज धन लाभ के लिए परिश्रम और ज्ञान का संतुलन बनाना होगा। व्यापारी बंधुओं को अपने कार्य पर फोकस करते हुए आगे बढ़ना है। आपको अपने कार्य के लिए पुरस्कार और प्रशंसा प्राप्त होगी। अपने अंदर उर्जा व आत्मबल की कमी महसूस होगी। मेडिटेशन व योग पर भी कुछ समय व्यतीत करें। आप में से कुछ लोग कहीं घूमने जाने का प्लान बनान वाले हैं,जल्द ही जगह का निर्णय कर लेंगे।
कर्क
आज आप आकर्षक, उज्ज्वल हैं और आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कुछ लोगों का नये वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आज आपका साथी थोड़ा चुप रह सकता है, बातचीत के जरिए किसी भी समस्या का हल निकालें। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज दिल की बात कहने में सफलता मिल सकती है। आज के दिन भ्रम की स्थिति बन सकती है, धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं। करियर संबंधी बातों का सोच-विचार करते समय अनुभवी व्यक्ति की सहायता लें। कुछ लोगों का पुराना ऑफिस नई जगह शिफ्ट हो सकता है। आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी। परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर जाने से एक दूसरे के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढेगी।
सिंह
आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। आप छोटी बातों की बजाय आज कुछ बड़ा करने का प्रयास करें। अपने प्रियजनों के प्रति आपके मन में जो गलत फहमी थी, वे सारी शंकाएं दूर होंगी। सिंगल जातकों को किसी से पहली नजर में प्यार हो सकता है। आज जीवन साथी के साथ अच्छा महसूस करेगे। आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा। कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने से ज़्यादा स्मार्ट तरीके से काम करें। नौकरी के लिए जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए जल्द अच्छे मौके आएंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाये रखना चाहिए। कुछ लोगों को पेट दर्द या पेट से संबंधित इंफेक्शन होने की संभावना बन रही है। आवश्यक न हो तो यात्रा करने से बचें।
कन्या
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी किस जिद के कारण परेशान होना पड़ सकता है। विवाह संबंधित जानकारी के लिए किसी ज्योतिष से मिलने की संभावना है। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेमी से मतभेद हो सकता है, परंतु जल्द ही संबंध सामान्य हो जाएंगे। आज आपको बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। आज आप अपने व्यवसाय की किसी नई डील को शर्तों के साथ फाइनल कर सकते है। कामकाज में तरक्की के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क साधने का प्रयास करेंगे तो फायदे रहेंगे। दोपहर बाद स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। आज के दिन दूर की यात्रा से थोड़ा सा बचना चाहिए।
तुला
आज का दिन आपको सुकून देने वाला रहेगा। सुख सुविधा के संसाधनों को बढ़ाने में आप अपने घर में प्रयास करेंगे। आपको सलाह दी जाती है की अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। किसी को जानने में समय और मेहनत लग सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति खुला रहना आपको अप्रतिरोध्य बना देगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। व्यवसाय में नए-नए अवसरों का फायदा उठाकर योजनाएं बनाएंगे, जिनका भविष्य में आप लाभ उठाएंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। कोई भी उपलब्धि सामने आए, तो उसे हासिल करने में देर ना लगाएं। ऑफिस में अनचाहे कार्य करने पड़ेंगे जिसको लेकर कुछ परेशान भी हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस समय पॉजिटिव रहना ज्यादा जरूरी है। आप में से कुछ लोग कहीं घूमने जाने का प्लान बनान वाले हैं,जल्द ही जगह का निर्णय कर लेंगे।
वृश्चिक
आज के दिन दिमाग में आ रहे विचारों को महत्व दें। आपका निकटतम पड़ोसी जरुरत के समय हमेशा तत्पर नजर आएगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखें। रोमांस के शौकिन लोग कही जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज चालक और धोखा देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें। कोई पेमेंट रुकी हुई है तो जल्दी निकलवाने कोशिश करें वरना फंस सकती हैं। नई साझेदारियों की तलाश करें यह आने वाले दिनों के लिए आपके पक्ष में होगी, अगर सावधानी से संपर्क किया जाए तो वे वित्तीय आराम लाएंगे। खाने-पीने का कारोबार करने वालों को मुनाफा हाथ लगने की संभावना दिखाई दे रही है। यदि नई नौकरी आपकी मन मर्ज़ी की न हो तो भी उसपर सोच विचार किये बिना उसे जाने न दें। दवाइयों की बजाय व्यायाम और योगा तथा उचित जीवन शैली को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। शहर से बाहर यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे।
धनु
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आयेगा। आज आप कई बातों से अपने आपको घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं । किसी प्रेमी या साथी के लिए शॉपिंग करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन को खुलकर एंजॉय करेंगे और जीवन साथी से निकटता बढ़ेगी। आज आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता सकता है। बाजार की स्थिति को समझने में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यवसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। आपके लिए सफलता का नुस्खा बहुत ही सरल है, कड़ी मेहनत करो और लोगों से अच्छा बर्ताव करो। रक्तचाप के रोगी सावधान रहें एवं नियमित दवाई का सेवन करें। कामकाज को लेकर की गई कोई यात्रा उत्तम भविष्य का रास्ता भी खोल सकती हैं।
मकर
आज दिन की शुरूआत शुभ संकल्पों के साथ होगी। कोई मुश्किल काम पूरा हो सकता है।भावनात्मक तकलीफों का हल तुरंत ढूंढने की कोशिश करनी होगी। पति-पत्नी में रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश रहेंगे। आज के दिन आप धन से जुड़े मामलों में अधिक चितंन और मनन कर सकते हैं। हॉस्पिटेलिटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक होगा। ऑफिस के कामकाज में फोकस कमजोर न पड़ने दें। विदेशी कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए दिन शुभ है। विटामिन सी के साथ अधिक भोजन करें। वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहने की जरुरत है।
कुंभ
आज के दिन हनुमानजी की पूजा अर्चना करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी करीबी के सरप्राइज विजिट पर आने से आज का दिन बन जाएगा। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है शाम को साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन बिताने के लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। आज रुके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आयेगा। व्यवसायिक गतिविधियों संबंधी कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित समय है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। सेहत की बात करें तो हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती हैं, डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम की दवा ले। रोचक सहयात्री के मिल जाने से प्लाइट का लंबा सफर आनंददायक बन सकता है।
मीन
आज आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। परिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक दशा उत्साहित रखेगी। समाज तथा नैतिकता से जुड़े मसलों पर आप ध्यान देंगे। अपने पाटर्नर की जरुरत और उसकी बातों की कद्र करें। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आज धन संबंधित मामलों को हल्के में ना लें। व्यापारियों को दूसरों की देखा-देखी में माल स्टोर करने से बचना चाहिए। अपने काम ईमानदारी से और सही रास्ते से पूरे करें। करियर में जो बातें स्थिरता दे रही हैं, उनको सही करने की कोशिश करे। कम चलने फिरने की वजह से आपका वजन बढने की संभावना है। यात्रा कर रहे हैं तो सहयात्री पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।










