मेष
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। परीक्षा में आपके द्वारा शानदार प्रदर्शन किए जाने की उम्मीद है। किसी शुभ काम में नए लोगों से मदद मिलने की संभावना है। आज अपने जीवन साथी के साथ अच्छा महसूस करेगे। मन खुश रहेगा और दूसरों के लिए प्रेम की भावना बढ़ेगी। आज अपने ईष्टदेव की पूजा अवश्य करे। आज पैसों की स्थिति में सुधार करने की कोशिश करें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखना जरूरी है। हार्डवेयर का कारोबार करने वालों को अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना है। अपनी प्रॉपर्टी को लेकर विशेष सतर्क रहें कोई आपको धोखा देने के फिराक में है। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे लोगों के लिए सफलता सुनिश्चित लग रही। आज कुछ लोगों को किडनी और यूरिन इन्फेक्शन संबंधित तकलीफ हो सकती है। काफी लंबे इंतजार के बाद अपने पसंद के किसी देश में घूमने जाने के लिए वीजा लेने में सफल रहेंगे।
वृष
आज का दिन आपके लिए एक अनुकूल दिन साबित होगा। दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी। परिवार के किसी नौजवान का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के साथ करीबी बढ़ेगी। प्रेम में रचनात्मकता आपको किसी अलग ही दुनिया में ले जाएगी। आज आपकी वित्तीय स्तिथि अच्छी रहेगी। शेयर-बाजार में धन लगाने से पहले की वरिष्ठ की राय अवश्य लें। जो लोग कारोबार कर रहें हैं उनको दिन के अंत में व्यापारिक मामलों को लेकर सचेत रहना चाहिए। आपकी प्रायोगिक दृष्टि और व्यावहारिक बुद्धि आपके कैरियर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। आज, महत्वपूर्ण संपर्क बनाने के और कुछ सीखने के अवसर मिलेंगें। किसी पुरानी बीमारी को ठीक करने के लिए सही डॉक्टर के द्वारा इलाज शुरू हो सकता है। किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए आज दूसरे शहर जाने का प्लान बन सकता है, उत्साहित रहेंगे।
मिथुन
आज आपका व्यक्तित्व इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। आज कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह से जीवन के प्रति और आशावान रहेंगे। आज अविवाहित लोगों को काफी इंतजार के बाद मनपसंद व्यक्ति पार्टनर के स्वरूप में मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर न उलझे। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। जो लोग आमदनी बढाने के लिए किसी और जरिये की तलाश कर रहे उनकी सफलता तय है। आपकी योजना को अमल में लाने के लिए योग्य स्तोत्र और लोगों का साथ प्राप्त होगा। करियर में आपको अपनी इच्छा के अनुसार अवसर जल्दी प्राप्त होने वाले हैं। नींद ना आने जैसी समस्या रह सकती हैं। परिवार के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं।
कर्क
आज बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए केले के पौधे की पूजा करें। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे। अपने साथी के प्रति अधिक प्यार और स्नेही बनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आज आपकी कलात्मक वाणी बड़े मुनाफे की ओर ले जा सकती है। अपने क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर जमा कर दे। व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ करने की चाह में लगे रहेंगे, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा। आपके कुछ पुराने छुपे रोग फिर से उभर सकते हैं, सवधान रहे। छोटी यात्राएं आपके काम में खलल डाल सकती हैं। यात्राओं से आपको अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे।
सिंह
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। जिन बातों के कारण काफी दिनों से आपको बेचैनी महसूस हो रही थी, वह दूर होने लगेगी। महिलाएं आज घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी। आज कुछ समय सिर्फ अपने साथी के लिए अलग रखें। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है। बैंक से संबंधित कोई बड़ा कार्य होने की उम्मीद है। इस समय व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना ज्यादा जरूरी है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। करियर से संबंधित बड़ा निर्णय लेने से पहले परिवार के लोगों के साथ चर्चा करें। आप थोड़े तनाव में हैं, लेकिन इसके अलावा आपकी सेहत पूरी तरह से ठीक है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी।
कन्या
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आज का दिन धन के मामले में अच्छा रहेगा। करोबार में आ रही परेशानियां दूर होंगी। काम से एक बहुत जरूरी ब्रेक आपको फिर से सक्रिय करने में मदद करेगा। आज पाचन तंत्र को आराम देने के मकसद से स्पेशल डाइट ले सकते है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारिक काम के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
तुला
आज के दिन खुद के व्यक्तित्व को निखारने में समय दें। खुद के द्वारा लिए गए कुछ निर्णय अभी के लिए तकलीफदायक साबित हो सकते हैं। आज विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी। जीवनसाथी हो सकता है कि किसी बात से आपसे नाराज रहे। आज आपको अपने व्यापार में लाभ के योग है। किसी प्रॉप्रर्टी या संपत्ति को बेचने से धन लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को आज नौकरी के आवेदन भेजने चाहिए। महिला सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद में न फंसे। बढती उम्र की वजह से होने वाली परेशानी आज आपको थोड़ी राहत दे सकती है। किसी नियत जगह पर समय रहते पहुंचने के लिए थोड़ा पहले ही निकलना होगा।
वृश्चिक
आज दिन आनंदमय रहने वाला है। जिन बातों को बदलने की कोशिश आपको करनी है, उन पर ध्यान देते हुए काम करें। कुछ लोगों को परिवार की जिम्मेदारियों के बोझ के कारण चिंता रह सकती हैं। पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति आदर मान का भाव रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिनमान सामान्य रहेगा। आज आपको किसी वाहन की खरीदारी करना लाभदायक रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। व्यापार में भी निवेश करने के लिए कल का दिन उत्तम है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। किसी बेहद मशहूर पर्यटक स्थल पर जाने से बचें, अत्यधिक भीड़ का सामना करना पड़ेगा।
धनु
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आ रहा है। अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें। दूसरों के साथ गलतफहमियां से बचें। एक बहुत ही मजाकिया व्यक्ति आज आपकी रुचि जगाने वाला है। शादीशुदा जीवन खुशियों से महक उठेगा। आज का दिन व्यापार से जुड़े लोगों के लिए बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। आपको काम से संबंधित कोई दिलचस्प बात पता चल सकती है। नौकरी में बॉस तथा सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों का प्रमोशन हो सकता है। स्वच्छता के मामले में कोई लापरवाही न करें नहीं तो आप बीमार पड सकते है। यदि विदेश यात्रा पर जा रहे हैं तो बुकिंग लेने से पहले पैसे में चल रहे उतार चढाव पर नजर बनाए रखें।
मकर
आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। निश्चिंत होकर आगे बढने के लिए पीछे की समस्या को हल कर लेना ज्यादा जरुरी है। घरेलू स्तर पर जरुरी बदलाव लाने में जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। सिंगल राशि वाले अपने पूर्व साथी के बारे में सोच सकते हैं। उगते हुए सूर्य को प्रणाम करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज बिजनेस में कोई नई डील फाइनल होने से आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे। संपत्ति सम्बंधित मामलों को सावधानी से निपटने की आवश्यकता है। ऑफिस के माहौल में अपने सहयोगियों पर ज्यादा भरोसा ना करके अपनी बुद्धि का ही इस्तेमाल करें। पैरों में दर्द व सूजन जैसी समस्या रह सकती हैं। अपनी जांच अवश्य कराएं तथा इलाज ले। लंबी यात्रा पर जा रहे लोगों को बृहत तैयारी के साथ निकलने की जरुरत है।
कुंभ
आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। वर्तमान परिस्थिति में आपको अच्छे नेतृत्व और सटिक कदम उठाने की जरुरत है। आपका रोमांटिक अंदाज आपकी शादीशुदा जिंदगी को प्यार से भर देगा। आज सिंगल लोगों को अपना पाटर्नर मिलने की संभावना है। किसी अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं, तो संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से एक बार सलाह जरूर ले लें। काम से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। सायंकाल में अधिक तीखा भोजन न करें, यह आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। आज के दिन आप यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं।
मीन
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। आज विवाहित लोग अपने घरेलू जीवन से नाखुश रह सकते है। प्रेम जीवन जीने वाले लोग आज सुखी रहेंगे। आज आप खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजना बना सकते है। खुदरा व्यापारियों को बडा मुनाफा हाथ लगेगा।ऑनलाइन पुरानी कार बेचने का प्रयास करने वालों को होशियार रहना होगा। वर्तमान में चलने वाले प्रोजेक्ट में आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत की सराहना हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप स्वयं को ज़्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। विदेश यात्रा पर जाते समय अपने कागज़ातों का ख्याल रखें। अपने पासपोर्ट को सुरशित जगह पर रखें।









