मेष
आज संतान सुख की प्राप्ति होने के योग बने हुए है। आज जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती, सावधान रहे। यदि आप अविवाहित हैं, तो आप प्यार भरे रिश्ते में रहने की चाहत और अकेले रहने की चाह के बीच आगे-पीछे होते रहेगें। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। अपने क्रैडिट और डेबिट कार्ड संभालकर रखें। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावनाएं हैं। स्टील और धातु का कारोबार करने वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। जिन व्यक्तियों को डायबिटीज व ब्लड प्रेशर है, वे लोग लापरवाही ना बरतें। अनावश्यक घूमने फिरने से बचें। ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर हजारों का दंड भुगतना पड़ सकता है।
वृष
आज आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा। बच्चों से किसी मसले को लेकर आप उनसे बात करेंगे। समय रहते जरूरी कार्य पहले पूर्ण करें। जीवनसाथी आपकी किसी बात से असहमत हो सकता है। लव रिलेशनशिप के साथ-साथ मित्रता भरा व्यवहार भी पार्टनर के साथ रखे। आज आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए लोन लेने की योजना बना सकते हैं। कारोबार में छोटी मोटी परेशानियां आ सकती हैं। अपने करियर का सही रास्ता चुनें। कुछ लोगों का राजकीय क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ सकता है। नौकरी में ईगो की वजह से आपका कोई काम बिगड़ सकता है, सावधान रहे। ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। अपने आराम पर भी ध्यान अवश्य दें। यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं परंतु आप यात्रा के दौरान अपनी चीजों पर ध्यान दीजिए।
मिथुन
आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। गृहणियां घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। आपके आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा। आज आपको अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है। बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। टेलीकॉम से संबंधित कारोबार करने वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। किसी भी ऐसे काम के प्रति लापरवाह न रहें जो स्वयं आपको उचित नहीं लग रहा हो। जो लोग सिगरेट का सेवन करते हैं वह तत्काल रूप से इसे छोड़ दें नहीं तो इसका प्रभाव अब स्वास्थ्य पर पड़ेगा। यदि आप कार से यात्रा कर रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक चलाये।
कर्क
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दूर रहने वाले संबंधी से आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके खुलकर बोलने के स्वभाव के चलते समस्या हो सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताज़ा करने से अच्छा महसूस करेंगे। आज फ़िज़ा में रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने नए नवेले प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। आज धन के मामले में कुछ अच्छे अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। आज आपको अपने व्यवसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त ध्यान देना होगा। कार्य क्षेत्र में आज आप ईमानदारी से कार्य करेंगे, जिसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे। प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से तो आज बाहर के भोजन से परहेज करें। कुछ लोगों को आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है। छोटी यात्राओं से भी लाभ प्राप्त करने की स्थिति बनी हुई है।
सिंह
आज का दिन कुछ ख़ास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। परिवार के किसी सदस्य को आपसे काफी उम्मीद है। संतान के विवाह को लेकर घर में विचार-विमर्श होगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। वैवाहिक संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा। कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने से ज़्यादा स्मार्ट तरीके से काम करें। नौकरी के लिए जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए जल्द अच्छे मौके आएंगे। मौसम परिवर्तन का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है । नकारात्मक विचारों की वजह से आत्म बल में कमी महसूस हो सकती हैं। आप में से कुछ लोग कहीं घूमने जाने का प्लान बनान वाले हैं,जल्द ही जगह का निर्णय कर लेंगे।
कन्या
आज दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। जीवन में मिल रही सीख को समझते हुए अपनी गलतियां सुधारने की कोशिश करें। विवाहोत्सुक युवक-युवतियों के विवाह के लिए सुनहरे अवसर आएंगे। आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी समय ठीक है। आज के दिन धन के व्यय पर कठोरता से नियंत्रण करना होगा। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। किसी बिजनेस डील के लिए किसी से फोन पर बात हो सकती है। अपने काम के अलावा अन्य स्किल्स पर ध्यान दें। किसी खास इंसान की मदद से आपके रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। गले और छाती मे कफ और खांसी की वजह से इंफेक्शन बढ़ सकता है। बदलते मौसम से अपना बचाव अवश्य करें।सुनिश्चित करें कि, यदि आप आज यात्रा कर रहे हैं, तो आप अपने द्वारा बनाई गई नई यादों पर नज़र रखें। तस्वीरें लें और वीडियो बनाएं। उनका बहुत मतलब होगा।
तुला
आज आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। परिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक दशा उत्साहित रखेगी। अपने पाटर्नर की जरुरत और उसकी बातों की कद्र करें। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिका में प्यार और एक दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा। आज कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। छात्रों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। व्यापारी लोग फायदे के चक्कर में सुरक्षा संबंधी नियमों की अनदेखी न करें। आप अधिकारी पद पर हैं तो कर्मचारियों के प्रति व्यवहार को नरम बनाए रखने में ही भलाई है। शुगर से संबंधित तकलीफ कम होने लगेगी। आज व्यवसाय से जुड़ी यात्रा आपके लिए लाभदायक होगी।
वृश्चिक
आज मित्रों की सलाह भाग्य उदय दायक साबित होगी। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते है। बच्चों के करियर अथवा विवाह को लेकर चिंता रहेगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो आज रास्ते में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आज आपको अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नई अर्जित संपत्ति से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने आसपास कड़ी नजर रखने की जरूरत है। ऑनलाइन माध्यम से आपको कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। काम संबंधी ज्ञान हासिल करने की कोशिश करें, सतर्कता रखें। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फेबरेबल रहने वाला है। लिक्विड डाइट को बढ़ाने की कोशिश करनी होगी। गर्भवती महिलाओं को अपने सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।
धनु
आज का दिन आपको भाग्य का साथ मिलने का है। आपको अपनी निजता में दखल देने वाले किसी व्यक्ति से दूरी बनाकर रखना होगी। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण केवल एकतरफा ही है, इस बात का एहसास आज हो सकता है। आज माता से धन और सहयोग मिल सकता है। व्यापारिक गतिविधियां पुनः शुरू होती दिखाई दे रहीं है, जिससे आर्थिक ग्राफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी लगन और मेहनत देखकर मिली सराहना आज का दिन बना सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। ड्राइविंग सीखने वाले लोग आज वाहन चलाने की हिम्मत दिखा सकते हैं, लेकिन अपने पास समझदार ड्राइवर को रखे।
मकर
आज आपको अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल सकता है। आज मंदिर में कुछ दान अवश्य करें। आप स्वयं को किसी गलती के लिए माफ नहीं कर पाएंगे, सहज रहने की आवश्यकता है। अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताज़ा करने से अच्छा महसूस करेंगे। आज फ़िज़ा में रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने नए नवेले प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी प्रॉपर्टी को फाइनल कर लेन से पहले आपको कई विकल्पों पर सोच विचार करना चाहिए। बिजनेस में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, यह निवेश आपके लिय लाभदायक हो सकता है। सोने-चांदी के व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा के दौरान अपने सामान का खास ख्याल रखें।
कुंभ
आज का दिन आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि पर गर्व करने का अवसर मिलने वाला है। बच्चो को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ अधिक भावुक और रोमांटिक हो सकते है। आज आपका प्रियतम आपको खुश और शांत रखेगा। आज आपको लॉटरी और सट्टेबाज़ी से दूर रहना चाहिए। आपको अपने व्यापार व नौकरी में संभल कर कार्य करना होगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। अचानक लाभ और हानि की स्थिति बन सकती है, इसलिए जो भी कार्य करें, उसमें सावधानी बरतें। भाई-बहनों व मित्रों का सहयोग आपको कार्यक्षेत्र में लाभ दिलवा सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ लोगों को जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। आप मित्रों के साथ अचानक यात्रा पर जाने का निर्णय ले सकते हैं।
मीन
आज जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। साथी के साथ उत्तम खानपान का आनन्द लेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपका दिल रोमांस से भर जाएगा। आज आर्थिक लाभ के साथ आपको मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में बहुत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। काम से संबंधित बढ़ाए हुए प्रयत्नों के कारण बड़ा लाभ होगा। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। सिर दर्द या पेट दर्द की समस्या रह सकती है। आज वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं | किसी दूसरे शहर ड्राइव करके जाना रोमांचक रहेगा।









