मेष
आज समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। आज नवविवाहितों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिताने रहे लोग अपने प्रिय को कोई बढ़िया सा गिफ्ट दे सकते हैं। आज माता से धन और सहयोग मिल सकता है। व्यापारिक गतिविधियां पुनः शुरू होती दिखाई दे रहीं है, जिससे आर्थिक ग्राफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी लगन और मेहनत देखकर मिली सराहना आज का दिन बना सकती है। आप अपनी सेहत को दुरुस्त बनाए रखें। यात्रा करते समय, हमेशा एक उच्च संभावना होती है कि कुछ गलत हो सकता है। जब ऐसा हो, तो अपना आपा न खोएं।
वृष
आज संघर्ष करने वाले लोगों को मनचाहा फल मिलेगा। आज आपकी भगवान के प्रति आपकी आस्था और बढ़ेगी। किसी को जानने में समय और मेहनत लग सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति खुला रहना आपको अप्रतिरोध्य बना देगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आज किसी गुपचुप तरीके से आपके पास पैसा आ सकता है। व्यावसायिक मामलों में किसी भी व्यक्ति पर भरोसा ना करें और सारे फैसले खुद ही लें। अपने कार्य क्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य बनाए रखना होगा। वकीलों के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा। अत्यधिक कामकाज व मेहनत के चक्कर में अपना स्वास्थ्य खराब ना करें। आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
मिथुन
आज आप गजब के आत्मविश्वास से लबरेज नजर आएंगे। माता पिता के साथ व्यवहार ठीक करें और उनका सम्मान करें। ससुराल पक्ष से रिश्ते में यदि कोई कड़वाहट थी, तो वह भी आज दूर हो सकती है। आपका जीवनसाथी आज आपको किसी धार्मिक कार्य मे लेकर जा सकता है। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आज धन को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। किसी राजनैतिक संपर्क से आपको कुछ फायदा होने की उम्मीद है। जिन लोगों की आज छुट्टी है वह कार्यक्षेत्र के तनाव को दूर करने के लिए आज कुछ नया प्लान कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कुछ लोगों को बाल टूटने की समस्या से परेशानी बढ़ सकती है। किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं ताजगी और नएपन का एहसास होगा।
कर्क
आज शिवलिंग का दही से अभिषेक करें, आपके सारे काम पूरे होंगे। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। आज का दिन कपल्स के लिए रोमांस से लबरेज रहेगा। वैवाहिक जीवन में खर्च अधिक होने के योग हैं। आज अच्छी इनकम होगी, लेकिन साथ ही व्यय स्थिति भी बनी रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है। नौकरीपेशा महिलाओं को कोई खास अथॉरिटी मिल सकती है। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण कार्यभार की वजह से देर समय तक काम करना पड़ सकता है। अपने वजन को कंट्रोल में रखे। कुछ लोगों को हल्के बुखार की समस्या हो सकती है। आज किसी के साथ ड्राइव पर जाने से बचने की कोशिश करें।
सिंह
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी आत्मा शुद्ध है किसी बात का घमंड नहीं पाल सकते, मानसिक रुप से फ्री रहेंगे। पार्टनर को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए किसी भी बात का दिखावा बिल्कुल भी न करें। प्रेम जीवन में खुशियों का दौर जारी रहेगा। आज दिन में कुछ धन की अपेक्षा कर सकते है। महिला वर्ग खास तौर पर अपने व्यवसाय के प्रति जागरूक रहे। नेटवर्किंग व सेल्स में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में अपने काम पर किसी का हस्तक्षेप ना होने दें, क्योंकि गलती होने पर उसका दुष्प्रभाव आपको ही भुगतना पड़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रह सकती है। यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपने शहर जाने के लिए हवाई यात्रा करना पड़ सकता है।
कन्या
आज आप पूरा दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। घर परिवार में रोकटोक देखे जाने से चिड़चिड़ाहट देखी जा सकती है। निजी जीवन की बात करें तो गृहस्थ जीवन आज सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है, सतर्क रहें। आज आपको धन के मामले में लाभ होने की उम्मीद है। संपत्ति के कामों में रुचि बढ़ने के योग हैं। खुदरा व्यापारियों को ग्राहकों के साथ तना-तनी से बचकर रहने की सलाह है। नौकरी में काम संबंधित कॉन्ट्रैक्ट या महत्वपूर्ण दस्तावेज पढ़ने के बाद ही आगे बढ़ें। शारीरिक इम्यूनिटी कम होने की वजह से सेहत में आने वाले छोटे-मोटे बदलाव को ठीक होने के लिए वक्त लग सकता है। यात्रा के दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें।
तुला
अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। पिता से संबंध अधिक गहरे बनते जाएंगे, एक-दूसरे की तकलीफ को दूर करने की कोशिश करेंगे। पुराने रिश्तों की यादें आज आपके दिमाग में घूम सकती हैं। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगें। आय के नए स्रोत तलाशने का प्रयास करें। स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को कोई फायदा हो सकता है। व्यापारियों को कस्टमर के फीडबैक पर ध्यान देना होगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने टारगेट को पूरा होने के कारण राहत महसूस करेंगे। एक नई शारीरिक गतिविधि पर विचार करें। पुराना रोग थोडा परेशान कर सकता है। काम के चलते यात्रा पर जाने और नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है।
वृश्चिक
आज के दिन शिव जी की पूजा करें आपके लिए लाभकारी रहेगा। आप आश्वस्त रहना चाहेंगे कि आपके जीवनसाथी और बच्चों की डिमांड पूरी हो रही है। प्यार में आपका मन चंचल हो रहा है लेकिन जीवन के कुछ बड़े फैसलें आपको आज लेने पड़ेंगे। आज मिलने वाले अवसरों पर खरा उतरने की कोशिश करें। निवेश करने से पहले पूरी तरह से सोच-विचार कर लें तो बेहतर होगा। सुस्त चल रहा कारोबार आज कुछ बेहतर हो सकता है। आपके द्वारा पूरा किए गए असाइनमेंट में सीनियर को बड़ी कमी मिलने वाली है। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घुटनों व जोड़ों में दर्द रह सकता है। आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं ।
धनु
आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। आप परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। कुछ गलत लोगों की संगति से आप बुरी आदतों के शिकार हो सकते हैं, सावधान रहे। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन यादगार हो सकता है। प्रेम का नशा पूरी रात सिर चढ़कर बोल सकता है। आज पैसों की स्थिति में सुधार करने की कोशिश करें। हार्डवेयर का कारोबार करने वालों को अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना है। अपनी प्रॉपर्टी को लेकर विशेष सतर्क रहें कोई आपको धोखा देने के फिराक में है। घर से काम करने वाले काम के प्रति लापरवाह न रहे, आपका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे लोगों के लिए सफलता सुनिश्चित लग रही। खान पान संतुलित रहने से आप कई छोटी छोटी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। आज आपको यात्रा के दौरान उन प्रश्नों का उत्तर मिल सकता है जिनकी तलाश थी।
मकर
आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष रूप से शुभ है। आज आप परिवार में शुरु होने वाले किसी रोमांचक कार्य को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का उचित सम्मान करेंगे। आपके प्रेम जीवन में आज के लिए मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं। बड़ी खरीदारी करने के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी के लिए इंटरव्यू में अपना सर्वश्रेष्ठ पक्ष दिखाएं। कोई पुरानी चोट का दर्द उभर सकता है। ठंडी हवा एवं ठंडे वातावरण से बचें। किसी टूरिस्ट प्लेस पर छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। आप में से कुछ लोगों कोई करीबी यात्रा के लिए आमंत्रित कर सकता है।
कुंभ
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। यदि अपने बच्चे को सभी तरह का ज्ञान अनुभव देना चाहते हैं तो उदारण से समझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के प्रति समर्पित भाव रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आज आप अपने ज्ञान का बाखूबी प्रयोग कर पाएंगे। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा आर्डर मिलेगा। रेस्टोरेंट का बिजनेस करना चाह रहे हैं तो आपको पार्टनरशिप के लिए कोई पार्टनर मिल सकता है। नौकरी में अतिरिक्त आय की प्राप्ति का प्रयास ना करें। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोग सावधानी से अपनी ड्यूटी निभाए। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें। शॉर्ट नोटिस पर किसी महत्वपूर्ण चीज़ के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। ज़रुरतमंदों लोगों की मदद करने में सफल होंगे। आपके जीवनसाथी जैसे हैं, वैसे ही उन्हें स्वीकार करने की कोशिश करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में ईमानदार बने रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति के मामले में इस दिन को एक अच्छे दिन में बदलने की संभावना है। व्यापार को अब ऑनलाइन करने की दिशा में कदम बढ़ाएं। इस समय कर्मचारियो तथा सहयोगियों पर अधिक भरोसा करने की अपेक्षा सभी कार्य अपनी देखरेख में करवाएं। आज आप जो करते हैं उसमें सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा रहेगा। वर्तमान समय में ट्रिप के लिए कोई पानी वाली जगह सही नहीं होगी।









