राशिफल

20 मार्च 2021 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको किसी कार्य में चुनौतियों और बाधाओं का सामना करना होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। सोच-समझकर काम करें और निर्णय लें। किसी से बेवजह न उलझें। बोलचाल पर संयम रखें। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके प्रभाव का विस्तार होगा। समाज में सराहना होगी। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। निवेश कर सकते हैं जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर कर पाएंगे।

मिथुन
आज सतर्क रहकर काम करें। शत्रु बाधा पहुंचा सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की मदद करेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। खुशखबरी मिलेगी। मन चंचल रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। घूमने के लिए जाएंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी को सलाह न दें। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे।

कर्क
आज का दिन ठीक रहेगा। नए मौके मिलेंगे।। कारोबार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचा सकता है। रुके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। युवाओं को लगातार प्रयास करना होगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। छात्रों की समस्या दूर होगी। कार्यस्थल पर चुनौती मिलेगी। दिनचर्या में बदलाव लाएंगे।

सिंह
आज दिन ठीक रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। काफी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी जिससे खुशी मिलेगी। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी से सहयोग और खुशी मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। आज खर्च ज्यादा होगा। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। कामकाजी लोगों का स्थानांतरण हो सकता है।

कन्या
आज दिन भर व्यस्त रहेंगे। कार्य पूर्ण होंगे। किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और जिम्मेदारी बढ़ेगी। अचानक लाभ से प्रसन्न होंगे। कोई समझौता कर सकते हैं। व्यवसाय में नया सौदा कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। मित्रों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। खर्च ज्यादा होगा।

तुला
आज किस्मत आपका साथ देगा। शुभ समाचार मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। नए अवसर व नए लोगों से परिचय होगा। नए अवसर को हाथ से न जाने दें। व्यवसाय बढ़ाने में धन खर्च कर सकते हैं। नई जानकारी मिलेगी। अनावश्यक खर्च न करें। बाहरी खानपान से बचें। दिन ठीक रहेगा।

वृश्चिक
आज धैर्य से काम लें, वाद-विवाद से बचें। किसी से मतभेद हो सकता है। अधिक काम रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। छात्रों में निराशा हो सकती है। दिन ठीक रहेगा। जरूरी फैसलों को आज टाल दें। जोखिम न लें। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद उभर सकते हैं। अनजान लोग नुकसान पहुंचा सकते हैं।

धनु
आज का दिन व्यस्तता वाला होगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यवसाय नुकसान होने से निराशा हो सकती है। विवाहित अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। युवाओं को भविष्य की चिंता सताएगी। ज्यादा संघर्ष करना पड़ेगा। अनावश्यक भागदौड़ रहेगी। किसी काम के नहीें होने से परेशान रहेंगे।

मकर
आज का दिन आपके पक्ष में है। यात्रा कर सकते हैं। धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। पारिवारिक कार्यों में मित्रों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। किसी बाधा के कारण आपके कार्य प्रभावित हो सकते हैं। बेवजह खर्च न करें। धन की स्थिति ठीक रहेगी।

कुंभ
आज आप उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।यात्रा में असुविधा हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अपनी सेहत ध्यान रखें। कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। जोखिम लेने से बचें। नई जानकारी मिलेगी।प्रभु की आराधना में मन लगेगा। प्रसन्न रहेंगे। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होगा।

मीन
आज आप सकारात्मक उर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्य में रुचि रहेगी और जो भी करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। मित्रों और सज्जनों से सहयोग मिलेगा। विरोधी भी आज सहयोग मांगने पर मदद करेंगे। पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज यात्रा को टाल दें। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सावधान रहें। बोलचाल के दौरान सावधान रहें।

Related posts

12 May 2024 Ka Rashifal : बुधादित्य योग का शुभ संयोग, वृश्चिक समेत इन 5 राशियों के सम्मान और धन में होगा बढ़ोतरी, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

18 जुलाई 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

15 मई 2022 : जानें रविवार का राशिफल