राशिफल

राशिफल: 09 फरवरी 2018

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

मेष (Aries): आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित हो सकता है। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि लेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है।
वृष (Taurus): आज आपको दांपत्य जीवन का विशेष आनंद मिलेगा। आप परिवार के साथ किसी सामाजिक स्थान पर घूमने अथवा लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन व्यतीत कर सकते हैं।
मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि सफलता प्राप्ति और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे।
कर्क (Cancer): आज का दिन शांतिपूर्वक गुजारें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन कर सकती है, आकस्मिक खर्च के योग दिख रहे हैं। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव हो सकता है।
सिंह (Leo): आज परिवार में मनमुटाव का माहौल रह सकता है। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी का अनुभव करेंगे। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है।
कन्या (Virgo): शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम के रिश्ते मजबूत होंगे। भाई- बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनकी वजह से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रहेगी।
तुला (Libra): आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी ऐसे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा।
वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि परिवारजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगा।
धनु (Sagittarius): आज का दिन कष्ट देने वाला हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद से बचें। स्वभाव में क्रोध और आवेश रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।
मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर- सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा।
कुंभ (Aquarius): गणेशजी के आशीर्वाद के साथ-साथ आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी।
मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी रह सकती है। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वादविवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

5 April 2024 Ka Rshifal : आज शुक्रादित्य योग का शुभ संयोग, कुंभ समेत इन 5 राशियों के धन में होगी बढ़ोतरी, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

2 फरवरी 2020 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

21 जुलाई 2018 : शनिवार का राशिफल