दुनिया हिसार

आदमपुर की जलेबी के रंग में डूब गया चीन का Yiwu शहर

आदमपुर,
होली का त्योहार हो और भारतीयों में जोश न जागे ऐसा हो ही नहीं सकता। होली का सीजन आते ही भारतीयों में मस्ती सिर चढ़कर बोलने लगता है। ऐसा ही नजारा सोमवार को फाग के अवसर पर चीन के Yiwu शहर में देखने को मिला। यहां पर भारतीयों युवाओं ने जमकर रंगों से होली खेली इसके बाद गर्म—गर्म जलेबियां और समोसा खाएं।

चीन के Yiwu शहर में रह रहे आदमपुर निवासी कुलदीप मित्तल ने बताया कि यहां पर भारतीय प्रत्येक त्योहार का पूरा लुफ्त उठाते हैं। होली पिछले 3 दिनों से लगातार मनाई जा रही है। इसके लिए उन्होंने स्थानीय प्रशासन से अनुमति ली थी। उन्होंने बताया कि चीन में रहकर भी भारतीय परम्परा का निर्वाह करना काफी गर्वित करता है। जब भी त्योहार आता है तो वे भारत और अपने शहर के दोस्तों को काफी मिस करते थे। इसके चलते भारतीयों ने एक ग्रुप बनाना आरंभ किया और सभी त्योहारों को भारतीय परम्परा मनाने का चलन आरंभ किया।

मुम्बई के रॉकी, सीकर के पवन, जयपुर के राजू व झारखंड शक्ति ने बताया कि चीन में भारतीय पकवान कम मिलते हैं। लेकिन Yiwu शहर में हम सबने मिलकर एक भारतीय महिला को देशी घी की मिठाई बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। विशेष डिमांड पर उनकी दुकान पर गर्मागर्म जलेबी और समोसे हर त्योहार पर तैयार मिलते हैं। ऐसे में अब चीन में भी भारत का एहसास होने लगा है।

उन्होंने बताया कि फाग के अवसर पर यहां हरियाणवीं और राजस्थानी गानों की धूम रहती है। इस बार ’52 गज का दामन पहन’ और ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ यहां पर होली स्पेशल गाने रहे। पाकिस्तान और चीन के लोग भी भारतीयों के साथ मिलकर रंगों के साथ भारतीय गानों पर जमकर थिरके।

कोरोना के बारे में पूछे जानें पर बताया कि यहां अब इसका भय नहीं है। होली पर्व के लिए प्रशासन ने पूरी तरह से छूट दी। इसके चलते यहां रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Related posts

चक्का जाम के लिए तैयार रहें रोडवेज कर्मी : बिश्नोई

Jeewan Aadhar Editor Desk

जीजेयू में इंजीनियर ने किया सुसाइड, पुलिस लगी मामले की जांच में

अशोक कुमार गर्ग ने संभाला परमानेंट लोक अदालत के चेयरमैन का कार्यभार

Jeewan Aadhar Editor Desk