हिसार

आदमपुर में विशाल रक्तदान शिविर 22 को

आदमपुर (अग्रवाल)
जिले में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए स्वामी सदानंद प्रणामी चैरीटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार 22 मई को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगाा। आदमपुर की शिव कालोनी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में लगने वाले रक्तदान शिविर में रेडक्रास सोसायटी हिसार व अग्रोहा मैडीकल कालेज की टीम रक्तदाताओं का रक्त संग्रहण करेगी।

जानकारी देते हुए शिविर संयोजक प्राध्यापक राकेश शर्मा व अनिल बंसल ने बताया कि 22 मई को सुबह 9 बजे से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदाता अपना पंजीकरण श्रीकृष्ण प्रणामी युवा सेवा समिति, क्लॉथ मार्कीट में श्रीश्याम लाइब्रेरी और क्रांति चौक पर हरियाणा मैडीकल हाल पर करवा सकते है। उन्होंने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

28 अगस्त 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

स्व. पत्रकार विजय शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

लुवास के विद्यार्थियों ने ऑल इन्डिया एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी स्पोट्र्स प्रतियोगिता में जीते कई मैडल

Jeewan Aadhar Editor Desk