हिसार

हिसार :ताऊ ने भतीजे की कर दी हत्‍या, आठ महीने में तीसरा मर्डर

बालसमंद,
गांव रावलवास कलां में तीस वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। युवक सुरेश कुमार दर्जी की हत्या करने का आरोप उसके ताऊ पर ही है। बुधवार सुबह जेली मारकर हत्‍या की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुरेश एवं उसके ताऊ के मध्य खेत में पानी लगाने को लेकर कहासुनी हुई थी। नहरी पानी खेत में लगाने के लिए 27 मिनट के विवाद ने तूल पकड़ लिया और बुधवार सुबह साढ़े सात बजे घर में ही आपसी विवाद हो गया। विवाद में सतवीर ने अपने घर से जेली निकालकर सुरेश की छाती में मार दी।

जेली लगने से सुरेश घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। झगड़े में सुरेश के दोनों लड़के एवं सुरेश का भाई घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। सूचना मिलने पर बालसमंद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल ले गई।

Related posts

कृषि वानिकी अपनाएं, अतिरिक्त आय कमाएं : प्रो. बीआर कम्बोज

आदमपुर में आने से पहले पिछली घोषणाओं को पूरा करे मुख्यमंत्री—रेणुका बिश्नोई

भट्टू में निकला 1500 करोड़ रुपये का गिफ्ट कार्ड जिन्न पहुंचा तेलंगाना और महाराष्ट्र तक

Jeewan Aadhar Editor Desk