हिसार

आदमपुर : तरुण छाबड़ा का आस्मिक निधन, छोटी उम्र में ग्राफिक डिजाइनिंग में बनाई थी पहचान

आदमपुर,
जवाहर नगर निवासी गणपति कम्पयूटर ग्राफिक के मालिक तरुण छाबड़ा का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, तरुण छाबड़ा 2 दिन पहले अचानक गिर गए थे। गिरने से उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई थी। इसके बाद उनके दिमाग पर भी इस चोट का असर बताया जा रहा था।
इसी चोट से उभरने के प्रयास में देर रात करीब 1 बजे उनका घर पर ही निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह करीब 8 बजे बैकुंठ धाम में कर दिया गया। करीब 35 वर्षीय तरुण छाबड़ा ने ग्राफिक के दम पर आदमपुर में अपनी विशेष पहचान बनाई थी। वे आदमपुर के जाने—माने ग्राफिक डिजाइनर थे। उनके निधन पर जवाहर नगर व आदमपुर की राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने शोक व्य​क्त करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

Related posts

महिला दिवस पर महिला सफाई कर्मचारी देंगी विशेष प्रस्तुति

18 सितंबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार : सनम निकली बेवफा..मंगेतर ने जहर निगलकर दे दी जान

Jeewan Aadhar Editor Desk