राशिफल

1 जुलाई 2021 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कर्ज की रकम वसूल कर पाने में सफल रहेंगे। कामकाज में आसानी होगी। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। आपके परिवार के सदस्यों से विवाद दूर होंगे। खुशखबरी मिलेगी। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। जरूरी फैसले परिवारवालों की रजामंदी से लें। संतान पक्ष से जरूरी सूचना मिल सकती है। रिश्ता तय हो सकता है।

वृष
आज का दिन ठीक रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपको स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। आज अपने अधिकांश कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे । आपको किसी विवाद सामना करना पड़ सकता है । रिश्तेदारों के साथ पैतृक मामले को लेकर बातचीत हो सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। पार्टी कर सकते हैं।

मिथुन
आज आप काफी परेशानी में रहेंगे। नए खर्च से आपकी धन संबंधी स्थिति प्रभावित हो सकती है। आपके व्यवहार में रूखापन रहेगा। किसी मित्र से लंबे समय के बाद मुलाकात हो सकती है। युवाओं को कैरियर को लेकर मेहनत करनी होगी। आज आप यात्रा पर न जाएं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है। कुसंगति से दूर रहें।

कर्क
दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी की हर कार्य में मदद मिलेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। नए काम से धन लाभ होगा। सम्मान बढ़ेगा। आपकी आर्थिक दिक्कत दूर हो सकती है। आज निवेश के मौके सामने आएंगे। नया काम अच्छा चलेगा। विद्यार्थियों की समस्या का हल निकलेगा। रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। दफ्तर में किसी से विवाद की आशंका है।

सिंह
आपको किस्मत का साथ मिलेगा। इस समय में शत्रुओं के कारण नुकसान हो सकता है। व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको नए काम की शुरूआत करने की योजना टाल देनी चाहिए। अपनों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान पक्ष की समस्या दूर कर पाएंगे। आपका काम अच्छा चलेगा। छात्रों को लाभ होगा। कैरियर आगे बढ़ेगा।

कन्या
आज अनजान लोगों से सावधान रहें। तनाव से अपना बचाव करें। नकारात्मक विचार आ सकते हैं । सेहत के प्रति सतर्क रहें। वाणी पर नियंत्रण की आवश्यकता है। बेवजह खर्च न करें। नई योजना बनाने से पहले बुजुर्गों की राय जरूर लें। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। बेवजह के कार्यों में समय नष्ट कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।

तुला
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ की संभावना है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। वाहन या जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। ईश्वर की आराधना करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। मित्रों से मुलाकात होगी। कार्य में आसानी होगी। धन लाभ होगा। खानपान में लापरवाही न करें। दिनचर्या में बदलाव होगा। समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी करने का प्रयास करें।

वृश्चिक
आज सफलता आसानी से प्राप्त होगी। आज स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको हर काम में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। किसी से विवाद दूर होंगे। नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। सरकारी कार्य पूरे होंगे। कानूनी मामले में तेजी आएगी। आपकी नई योजना फलीभूत होगी। दिन ठीक रहेगा।

धनु
आज बिना कारण के यात्रा पर ना निकलें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। जोखिम को टालें। सेहत का ध्यान रखें। शत्रुओं से आप सावधान रहें। अप्रिय घटना का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान की आशंका है। बुजुर्गों के अऩुभव का लाभ मिलेगा। जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। गोपनीय चर्चा करते समय सतर्क रहें। जीवनसाथी को उपहार देंगे। मित्रों से मुलाकात होगी।

मकर
आज यात्रा से लाभ होगा।आपको सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। आलस्य ज्यादा रहेगा।नई जानकारी मिल सकती है। सामाजिक काम में हिस्सा लेंगे। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। अनजान लोगों से लेनदेन न करें। इलाज में खर्च हो सकता है। कार्य में प्रगति होगी। नौकरी मिल सकती है।

कुंभ
आज निवेश करने में सतर्कता बरतें। बुजुर्गों का कहना मानें। विद्यार्थियों सफलता मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। आय के साधन उपलब्ध होंगे। जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। थकान महसूस कर सकते हैं। किसी से मतभेद उभर सकते हैं। आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कामकाजी लोगों को लाभ होगा। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं।

मीन
आज दुखद खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज आप अपना पुराना ऋण चुका सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ने में मन नहीं लग पाएगा। परिवार के किसी सदस्य के सेहत में दिक्कत देखने को मिल सकती हैं। किसी से विवाद हो सकता है।अनावश्यक खर्च न करें। खानपान का ध्यान रखें।

Related posts

16 जून 2019: जानें रविवार का राशिफल

19 फरवरी 2020: जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

13 मई 2021 : जानें गुरुवार का राशिफल