पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू ने मारी बाजी, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए

नई दिल्ली,
कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चल रही राजनीतिक खींचतान के बीच नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

सिद्धू के साथ पंजाब कांग्रेस में 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। पंजाब कांग्रेस में संगत सिंह, कुलजीत नागरा, पनव गोयल और सुखविंदर सिंह डैनी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। ये जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी है।

Related posts

कुख्‍यात गैंगस्‍टर विक्‍की गौंडर दो साथियोें के साथ पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर

मासूम से नाबालिग लड़के ने किया रेप, 500 रुपए में मामला रफा—दफा करने का प्रयास

बेटे थे अधिकारी और नेता…मां रहती थी दरिद्र अवस्था में, सिर में पड़े कीड़े