देश

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर लगा ‘गंदा काम’ करने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई,
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। खबर के अनुसार हाल ही में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। अब खबर आ रही है कि राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने काफी घंटों तक राज कुंद्रा से पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार किया है।

राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए प्रकाशित करने के मामले में गिरफ्तार किया है। फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

क्राइम ब्रांच ने बताया है कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं, इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।

हालांकि राज कुंद्रा ने इस मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि जिस कंपनी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है, वह उन्होंने छोड़ दी है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

36 दिन बाद अमृतपाल सिंह पुलिस गिरफ्त में

Jeewan Aadhar Editor Desk

मीडिया हाउस का मालिक बताकर 21 लड़कियों को फंसाया, पुलिस भी रह गई हैरान

Jeewan Aadhar Editor Desk

ऑनलाइन क्लास और होमवर्क से परेशान बच्ची ने PM मोदी से की शिकायत, हुआ एक्शन