देश

राम भरोसे शिक्षातंत्र! IIT में अध्यक्ष के 8 पद और NIT में अध्यक्ष के 21 पद खाली

नई दिल्ली,
देश भर के विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में अध्यक्ष के आठ पद खाली हैं, जबकि इनमें से 5 प्रमुख संस्थान नियमित निदेशक के बिना चल रहे हैं। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में साझा की। प्रधान के अनुसार विभिन्न एनआईटी में भी शीर्ष पदों पर कई रिक्तियां थी। वर्तमान में IIT में अध्यक्ष के 8 पद और NIT में अध्यक्ष के 21 पद खाली हैं। इसके अलावा, IIT में निदेशकों के 5 पद और NIT में 5 पद रिक्त हैं। अध्यक्ष और अन्य पदों का नामांकन / चयन एक सतत प्रक्रिया है।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में प्रधान ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) डोमेन में नामांकित छात्रों का विवरण दिया। उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण (AISHE) 2019-20 के अनुसार, 40,71,533 महिलाओं के नामांकन की तुलना में एसटीईएम में नामांकित पुरुषों की संख्या 53,52,258 है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत सरकार ने उच्च शिक्षा के लिए STEM में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ‘नॉलेज इनवॉल्वमेंट रिसर्च एडवांसमेंट थ्रू पोषण’ जैसी महिलाओं की विशेष योजनाओं का कार्यान्वयन शामिल है।

Related posts

CBSE: बोर्ड एग्जाम का ऐलान, 5 मार्च से शुरू होंगी परीक्षा

अयोध्या विवाद की सुनवाई से हटा रोड़ा

Jeewan Aadhar Editor Desk

240 से अधिक मामलों में ₹600 करोड़ की संपत्ति कुर्क: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट