हिसार

आदमपुर : महिला का रास्ता रोककर उसे गलत शब्द बोलने व गंदे-गंदे इशारे करने पर एक नामजद

आदमपुर,
आदमपुर पुलिस ने खंड के एक गांव निवासी विवाहिता की शिकायत के आधार पर उसका रास्ता रोककर उसे गलत शब्द बोलने व पड़ोसी की छत पर आकर गंदे-गंदे इशारे करने के आरोप में एक को नामजद करते हुए उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में आदमपुर खंड के एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि 22 जुलाई को दोपहर करीब ढाई बजे वह खारा बरवाला की पीर दरगाह से अपने घर जा रही थी, उसी दौरान गांव सदलपुर निवासी सोनू ने उसके आगे गाड़ी लगाकर उसे रोक लिया एवं उसे गलत शब्द बोले। पीड़िता ने बताया कि अगले दिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे सोनू ने पड़ोसी के घर की छत पर आकर उसे गंदे-गंदे इशारे किए।

महिला ने बताया कि आरोपी उसे व उसके पति को पिछले काफी दिनों से परेशान कर रहा है एवं गलत आरोप लगाकर उसे बदनाम कर रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर सोनू को नामजद करते हुए उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

Related posts

पात्र अध्यापकों का जोरदार प्रदर्शन, विधायक आवास के आगे बैठे धरने पर

1500 गायों के लिए 50 ​छायादार पौधे लगाने का अभियान त्रिवेणी से शुरु

Jeewan Aadhar Editor Desk

डा. कमल गुप्ता ने दिए कोरोना वायरस से बचाव के चार सूत्र

Jeewan Aadhar Editor Desk