हिसार

सीसवाल निवासी युवक का अपहरण, फिरौती में मांगे 50 लाख रुपए

अग्रोहा,
आदमपुर क्षेत्र के गांव सीसवाल निवासी महेंद्र का अपहरण करके 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। महेंद्र फिलहाल अग्रोहा खंड के गांव लांधड़ी में रह रहा है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए डीएसपी लेवल की जांच टीमें तफ्तीश में जुट गई हैं।

पुलिस को दी शिकायत में लांधड़ी वासी सुरेंद्र ने बताया कि महेंद्र उसका बहनोई है और उनके यहां घर जमाई रहता है। वह किसी काम से हिसार गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर शाम उसके मोबाइल से फोन आया, जिससे महेंद्र नहीं कोई और बोल रहा था।

फोन करने वाले ने कहा कि हमने महेंद्र का अपहरण कर लिया है। जिंदा चाहिए तो 50 लाख रुपए दे दो। महेंद्र खेती बाड़ी के काम से जुड़ा हुआ है और उसका पैसे का लेन—देन रहता है। इसलिए शक है कि किसी ने रंजिश के चलते उसका अपहरण किया है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

चिकित्सकों को दी एचआईवी/एडस बचाव और नियंत्रण एक्ट—2017 की जानकारी

Jeewan Aadhar Editor Desk

ड्रोन से स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा दिया जाए : किसान सभा

जिला बाल कल्याण परिषद ने शुरू की मनोवैज्ञानिक परामर्श परियोजना

Jeewan Aadhar Editor Desk