हिसार

हिसार : हरियाणा पुलिस भर्ती में पेपर लीक फर्जीवाड़े में हिसार से 2 गिरफ्तार

हिसार,
हरियाणा पुलिस भर्ती में पेपर लीक फर्जीवाड़े में हिसार पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है। आरोपी भर्ती के नाम पर बड़ा फ्रॉड करने की तैयारी में थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उकलाना के साहू गांव के अंकित सोढ़ी और भिवानी के चांग गांव के संजय दहिया के रूप में हुई है। अंकित सोढ़ी ने हरियाणा पुलिस का पेपर पास करवाने के बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट तक डाली थी। आरोपियों ने सारा प्लान कर्ज चुकाने के लिए बनाया था। उनसे संपर्क करने वाले से पहले ने 30 हजार मांगते थे और कोई खुद ही परीक्षा पास कर जाता तो उससे बाकी बची रकम लेने का प्लान था।

अंकित ने पोस्ट में लिखा कि हरियाणा पुलिस भर्ती का पेपर पास करवाने के लिए सम्पर्क करें, खर्चा 11 लाख रुपए। उसी पोस्ट को देखकर हिसार आईजी की टीम सक्रिय हुई और जांच कर 2 आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी 30 हजार रुपए लेकर फर्जी फिंगरप्रिंट बनाकर भर्ती में फर्जीवाड़ा करने की तैयारी में थे। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

उकलाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि संजय दहिया अंकित सोढ़ी की बुआ का लड़का है। इन दोनों ने व साहू गांव के ही सतनाम व अमित कुमार ने भर्ती के नाम पर पैसा कमाकर कर्जा उतारने के लिए सारा प्लान तैयार किया था। अंकित ने 11 लाख में पुलिस भर्ती करवाने की पोस्ट डाली थी और खुद का मोबाइल नंबर भी दिया हुआ था। जांच में सामने आया कि जब इनसे कोई फोन पर संपर्क करता तो वे भर्ती का रेट 11 लाख बताते और पेपर पास करवाने के नाम पर 30 हजार रुपए एडवांस ले लेते।

पैसे देने वाले को झांसा देने के लिए उससे कहते थे कि अपने अंगूठे का प्रिंट कागज पर दे जाओ। पेपर देने के बाद उसकी शीट बदलकर उसे पेपर में पास करवा दिया जाएगा। आरोपी इसी तरह से भर्ती के नाम पर पैसे ऐंठ रहे थे। इनका प्लान था कि लोग जो पैसे दे रहे हैं, उससे कर्जा चुकता कर दिया जाए और जब रिजल्ट आने पर कोई खुद से पास होकर भर्ती हो जाता है तो उससे बाकी के 10.70 लाख रुपए ऐंठ लिए जाएंगे। फर्जीवाड़े में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

टिकरी बॉर्डर पर आदमपुर क्षेत्र के किसान की मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk

रोहतक समझकर हिसार घुम रहे व्यक्ति को परिवार से मिलवाया

उकलाना की निर्भया को मिले न्याय – कुलदीप सिंह सामौता

Jeewan Aadhar Editor Desk