देश

नींद की एक झपकी ने ली 8 लोगों की जान

अमरेली,
गुजरात के अमरेली जिले के एक गांव में मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे क्रेन के अनियंत्रित होकर झग्गियों में घुस जाने से उसकी चपेट में आकर आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय वहां मौजूद सभी लोग सो रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अमरेली के पुलिस अधीक्षक निर्लिप्त राय ने बताया मृतकों में आठ और 13 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। बधादा गांव में हुए हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। वाहन चलाते समय झपकी आने से क्रेन चालक ने नियंत्रण खो दिया था और क्रेन सड़क किनारे बनी झुग्गियों में जा घुसा, जिसमें 10 लोग सो रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो बुजुर्ग भी शामिल हैं।

डिप्टी एसपी ने बताया, ”अमरेली ज़िले में एक गांव के नजदीक जहां रेलवे फाटक से 100 मीटर की दूरी पर झोपड़पट्टी है। वहां आज एक क्रेन गलत साइड से आकर झोपड़पट्टी पर चढ़ गई।” 5 पुरुष, 3 महिलाओं सहित 8 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हुए हैं। इसमें एक ही परिवार के 4 लोग हैं और दूसरे उनके रिश्तेदार हैं। मृतकों और घायलों को सिविल अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम चल रहा है। क्रेन चालक को पकड़ लिया गया है और FIR दर्ज़ की गई है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

पांच दिन के लिए टली फ्यूचर मेकर के सीएमडी राधेश्याम व उनके सहयोगी की जमानत याचिका

Jeewan Aadhar Editor Desk

2 हजार के 325 नोट के साथ महिला व युवक गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk

राजोरी में PAK की ओर से गोलीबारी, एक मेजर समेत 4 सैन्यकर्मी शहीद

Jeewan Aadhar Editor Desk