देश

राजोरी में PAK की ओर से गोलीबारी, एक मेजर समेत 4 सैन्यकर्मी शहीद

श्रीनगर,
सीमा पर भारत से मुंहतोड़ जवाब पाने के बावजूद पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार सीमा पार पर सीज फायर का उल्लंघन और गोलीबारी कर रहा है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजोरी के केरी इलाके से सटे नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी सेना ने फिर सीजफायर तोड़ा और गोलीबारी की।
जीवन आधार प्रतियोगिता में भाग ले और जीते नकद उपहार
पाकिस्तान की ओर से की गई इस नापाक गोलीबारी में भारतीय सेना के एक मेजर और तीन जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने रजोरी के केरी में LoC पर एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने बिना उकसावे के गोलीबारी की है, जिसमें भारतीय सेना के एक मेजर समेत तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।
नौकरी की तलाश है..तो यहां क्लिक करे।

इसके अलावा एक घायल सैन्यकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। शहीद होने वाले सभी सैन्यकर्मी 120 इन्फैंट्री ब्रिगेड बटालियन से आते हैं। हाल के दिनों में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर तोड़ने की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है।
जीवन आधार न्यूज पोर्टल के पत्रकार बनो और आकर्षक वेतन व अन्य सुविधा के हकदार बनो..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

पाकिस्तान ने इस साल जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर 725 से ज्यादा बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया है। सीजफायर तोड़ने की यह घटना पिछले सात साल में सबसे अधिक हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने इस साल अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास 725 बार संघर्षविराम उल्लंघन किया है, जबकि वर्ष 2016 में यह संख्या 449 थी।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

नोटबंदी के ड़र से नहीं उभर पाया बैंक

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, पीयूष गोयल बने अस्थाई वित्त मंत्री, स्मृति इरानी से छिना मंत्रालय

हेल्थकेयर-एजुकेशन को मिलती रहेगी छूट