हिसार

रोडवेज कर्मचारियों की मानी गई मांगों को लागू कर दीपावली का तोहफा दे राज्य सरकार : अरूण शर्मा

हिसार,
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह रोडवेज कर्मचारियों की मानी गई मांगों को पूरा कर कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दें। उन्होंने कहा कि संगठन सह मांग लंबे समय से उठा रहा है।
यूनियन के राज्य संगठन सचिव अरूण शर्मा ने बताया कि गत वर्ष 11 नवंबर 2020 को प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की अध्यक्षता में तथा उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में यूनियन के साथ हरियाणा निवास चंडीगढ़ में बैठक में रोडवेज कर्मचारियों की मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कुछ मांगों पर सहमति जताते हुए परिवहन मंत्री ने उन्हें लागू करने का आश्वासन दिया था। एक वर्ष के बाद भी मांगों को लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मांगों को लागू करने की बजाय अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। इसको लेकर कर्मचारियो में भारी रोष है। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए यूनियन ने 10 नवंबर को मुख्यमंत्री के करनाल स्थित कैंप कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार सही मायनों में रोडवेज कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा देना चाहती है तो राज्य सरकार रोडवेज कर्मचारियों की मानी गई मांगों को लागू करने के आदेश जारी करें, तभी सही मायनों में रोडवेज कर्मचारियों की दीपावली खुशियों वाली साबित होगी।

Related posts

रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर आईजी से मिली शिकायतकर्ता

भारतीय आर्थिक एसोसिएशन की वार्षिक कान्फ्रेंस में गुजवि की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका

Jeewan Aadhar Editor Desk

आर्यनगर में बनने वाली कबीर धर्मशाला का हुआ भूमि पूजन