हिसार

आर्ट ऑफ लिविंग सुदर्शन क्रिया का राष्ट्रव्यापी ऑफलाइन फॉलोअप का आयोजन रविवार सुबह

हिसार,
आर्ट ऑफ लिविंग की हिसार इकाई की ओर से 20 मार्च को सुबह 6.30 से 8.30 बजे तक श्री श्री रविशंकर की पवित्र वाणी में दिव्य-सुदर्शन क्रिया फॉलोअप का आयोजन किया जाएगा।
स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर नीरज गुप्ता ने बताया कि रविवार को केवल ऑफलाइन सत्र भारत माता मंदिर में आयोजित किया जाएगा जिसका संचालन महावीर अग्रवाल करेंगे। उन्होंने कहा कि सुदर्शन क्रिया वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित एक श्वसन तकनीक है, जिससे विश्वभर के 45 करोड़ से भी अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। जिन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग पार्ट-1 कोर्स या यस प्लस कोर्स पूरा किया हैं, उन सभी सदस्यों के लिए, संपूर्ण विश्वभर में आर्ट ऑफ लिविंग के केन्द्र साप्ताहिक सत्र आयोजित करते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान साधक अन्य आर्ट ऑफ लिविंग सहभागियों के साथ अपनी सांसों की प्रक्रियाओं के अनुभव दोहरा सकते हैं तथा दैनिक अभ्यास को पुन: स्थापित कर पाते हैं। साधक संगीतमय योगासन, सूर्य-नमस्कार, पद्म साधना, ध्यान, प्राणायाम तथा दिव्य सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करते हुए परमानन्द एवं दिव्य-ऊर्जा की सुखद अनुभूति अर्जित कर पाएंगे। यह सत्र आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक निशुल्क संचालित करते हैं।

Related posts

उसका आंगन हरदम सूना रहता है, जिस घर में बेटी का अवतार नहीं होता .. .. ..

Jeewan Aadhar Editor Desk

एफसी कॉलेज की छात्राएं हो रही आपदा राहत में पारंगत

कोराना योद्धा : पी.पी.ई. किट को पहनकर ड्यूटी करना मानो तपती भट्टी पर काम कर रहे हैं….