राशिफल

11 मई 2022 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। सभी कार्य समय पर पूरे हो जायेंगे। बच्चों की सफलता से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं।

वृष
जरूरी फैसले लेने से पहले विचार कर लें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। मन में दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में बड़ा जोखिम उठाने से आपको बचना चाहिये। उच्चाधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार खराब न करें। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं।

मिथुन
सामाजिक रूप से आपका सम्मान होगा। करियर को लेकर चिंता दूर होगी।कारोबार में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यकलापों में आप भाग ले सकते हैं। धार्मिक कार्यों में बड़ा रूझान बढ़ेगा। थोड़ी सी सावधानी के कारण आपके बिगड़ते सम्बन्ध सुधर सकते हैं। बुजुर्गों की सलाह मानें।

कर्क
अपनी जिम्मेदारी समय पर पूरा कर पाएंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके कार्यों की लोग सराहना करेंगे। शुभ कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। अपनी सोच को सदैव सकारात्मक रखें। नये कार्यों की रूपरेखा बना सकते हैं। छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी सराहन ाहोगी।

सिंह
खुशखबरी मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। वैवाहिक जीवन में रोमांस का आनन्द लेंगे। किसी बड़ी कम्पनी से जुड़ने या साझेदारी का अवसर मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की सम्भावना है। जोखिम लेने से बचें।

कन्या
परिजनों की मदद से आपके काम आगे बढ़ेंगे। किसी के क्रोधपूर्ण व्यवहार से आपका मन खिन्न हो सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आपका मन आज काम में नहीं लगेगा। धन संबंधी समस्या हो सकती है। लेनदेन सावधानी से करें।

तुला
जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। घूमने जाने की योजना बनायेंगे। कारोबार को लेकर महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है। कर्म पर भरोसा रखें।

वृश्चिक
अपने रूके हुए कार्य आसानी से पूरा कर लेंगे। पड़ोसियों के साथ आपको अच्छा व्यवहार रखना चाहिये। व्यापार में अपेक्षा के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

धनु
आज का दिन शानदार रहेगा। मित्रों को पर्याप्त समय देंगे। कारोबारी लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। युवाओं को तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। आपका मन काफी शान्त रहेगा। पूरे आत्मविश्वास के साथ आप काम करेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

मकर
आज किसी उलझन में रहेंगे। लवर्स के बीच मुलाकात नहीं हो पाएगी। चिड़चिड़ापन आपके ऊपर हावी रहेगा। किसी परिजन की बात आपको बुरी लग सकती है। चालाक लोगों से सावधान रहना चाहिये। पैरों में जलन की समस्या हो सकती है। अपने व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे।

कुंभ
आप बेहद लकी रहेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। विरोधी आपके सामने मित्रता का प्रस्ताव रख सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बहुत ही अच्छा है। छात्रों को कोई खास उपलब्धि मिल सकती है। साझेदारी वाले कार्य आप शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा। अधिक काम से थकान होगी।

मीन
कुछ लोग आपके सरल स्वभाव का लाभ उठा सकते हैं। अपनी जिद पर अड़े न रहें। इससे लोग आपसे दूरी बनाकर रख सकते हैं। अपने सहकर्मियों की गलत आदतों पर नजर बनाये रखें। नये व्यवसाय को लेकर थोड़े असमंजस में रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Related posts

15 फरवरी 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

13 मार्च 2023 : जानें सोमवार का राशिफल

10 दिसम्बर 2022 : जानें शनिवार का राशिफल