राशिफल

13 मई 2022 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज किसी मित्र के समय बिताएंगे। वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। भोग-विलास के साधनों पर धन खर्च होगा। आसपड़ोस के लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। दफ्तर में अफसर से चर्चा हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

वृष
आज अधिक खर्च होगा। जीवनसाथी को आप कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। भाई-बंधुओं की आर्थिक मदद करेंगे। आप दूसरों से काफी प्रेरित रहेंगे। किसी पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। प्रेम सम्बन्धों में परिपक्वता आयेगी। धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।तनाव दूर होगा।

मिथुन
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। यात्रा के दौरान कठिनाई का सामना कर सकते हैं। पूर्व में की गई मेहनत का आपको लाभ मिलेगा। कोई आपकी आलोचना कर सकता है। परिजनों के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। राजनीतिक व प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। राजनीतिक लोगों को लाभ होगा।

कर्क
पैतृक संपत्ति के मामलों में उत्तम सफलता मिल सकती है। साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। करियर को लेकर प्रयासों में सफलता मिलेगी। स्वयं को तरोताजा रखने के लिये योग और व्यायाम का सहारा लेंगे। लोगों का भरोसा आपके प्रति बना रहेगा। किसी ऑफिशियल यात्रा पर जा सकते हैं। गूढ़ विषयों के प्रति रूचि जागृत होगी।

सिंह
जल्दबाजी में कार्य प्रभावित रहेंगे। सन्तान के भविष्य की चिन्ता रहेगी। उच्चाधिकारियों के प्रति आपका व्यवहार खराब हो सकता है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिये दिन थोड़ा नकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बहुत ही अच्छा बना रहेगा। आमदनी बढ़ेगी।

कन्या
ग्रह-नक्षत्र की स्थिति के चलते आपके कार्य नहीं बन रहे तो, गायों की सेवा करना लाभप्रद होगा। आपके वाक कौशल प्रशंसा होगी। नयी योजनाओं को शुरू व कार्यान्वित करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला
किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। उधार लेन-देन से नुकसान हो सकता है। व्यर्थ के काम में समय नष्ट न करें। सामान खरीदने के दौरान मोलभाव अवश्य कर लें। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी योजनाओं को यथासंभव गुप्त रखें। शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। इंटरनेट से जानकारी जुटाने में आप काफी रुचि लेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। लेखन कार्य से जुड़े लोगों को बड़ा सम्मान मिल सकता है। खानपान को लेकर लापरवाही न करें।

धनु
अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में लापरवाही न करें। किसी रिश्तेदार से आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार के साथ शॉपिंग के लिये जायेंगे। आपके विचारों में उत्कृष्टता रहेगी। व्यापार में नयी डील फाइनल हो सकती है। पैतृक कारोबार में वृद्धि होगी। लवर्स को घूमने जाने का मौका मिलेगा।

मकर
संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। सरकारी कार्यों की अड़चनें दूर होंगी।किसी की बातों से आप परेशान हो सकते हैं। अविवाहित लोगों का रिश्ता तय हो सकता है। विवाहेत्तर संबंध से विवाद बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा में आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक परेशानियाँ दूर होंगी। वाहन सावधानी से चलाएं।

कुंभ
जरूरतमंदों की मदद करके आत्मिक शांति मिलेगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। सत्संग का लाभ ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र और घर के बीच सन्तुलन बनाये रखने में कठिनाई होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे।विरोधियों पर हावी रखें। अपनी पसंद का सामान खरीदेंगे। आय में वृद्धि होगी।

मीन
कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदिता बढ़ेगी। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। परोपकार में मन लगेगा। कारोबार में आपको बड़ा निवेश करने में सफलता मिलेगी। किसी रिश्तेदार के यहाँ बुलावे पर जाना पड़ सकता है। विदेश यात्रा को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। जोखिम न लें।

Related posts

राशिफल 20 मई 2018ः ग्रहण योग का राशि पर प्रभाव देखें

8 November 2023 Ka Rashifal : आज 5 राशि वालों के लिए दिन रहेगा खुशहाल, जानें 12 राशियों का राशिफल

12 सितम्बर 2019 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk