हिसार

मस्त महीना आया सावन, संग बरसात लाया सावन

मस्त महीना सावन

मस्त महीना आया सावन
संग बरसात लाया सावन
सबके मन को भाया सावन
मौसम सुहाना लाया सावन।

सावन में आती शिवरात्रि,
शिव भोले का चलता पूजा पाठ
नाचते गाते जल चढ़ाते
शिव भक्तों के होते ठाठ।

सावन में आता रक्षाबंधन,
हरियाली तीज का आता त्योहार
सजने-संवरने का मास यह सावन
मौज मस्ती से होता सरोकार।

प्राकृतिक छटा है लग रही निराली
हर तरफ है छाई हरियाली
मंडराते भंवरे, महकती बगिया
टिमटिमाते जुगनूओं की अदा निराली।

हसीन सपने दिखाता सावन
अपनों की याद है दिलाता सावन
खुशियां लेकर आया सावन
ख्वाब सुनहरे लाया सावन।

मस्त महीना आया सावन…

– पुष्कर दत्त
मो. 94163 38524

Related posts

राज्य सरकार कोरोना की दूसरी लहर के दौरान असंगठित कर्मकारों को देगी पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता : उपायुक्त

26 अक्टूबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

प्राचार्य पर गूंडा व तालिबानी कहने का आरोप, भड़के स्टूडेंट्स ने किया जोरदार हंगामा