राशिफल

राशिफल: 16 नवंबर 2017

मेष- आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकता है। इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है।

वृष- आर्थिक मसले धीमे धीमे सुधार की तरफ बढ़ते जाएंगे। कार्यक्षेत्र में शुभ स्थिति तभी बनेगी जब आप लगातार कोशिश करते रहेंगे। सेहत की तरफ ध्यान देने की जरुरत है।

मिथुन- पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु या फिर संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें।

कर्क- धन वृद्धि के बहुत शुभ योग बनते जाएंगे लेकिन करियर में कुछ बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। यात्रा अवॉयड करें तो अच्छा होगा। संतान संबंधी खुशखबरी आपको मिल सकती है।

सिंह- प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। आज का दिन आपके स्वास्थ्य और सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा।

कन्या- आर्थिक मसलों में एक बैलेंस बनाकर चलेंगे तो शुभ होगा। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ नाराजगी बन सकती है।

तुला- आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। आय के नये स्रोत बनेंगे। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें।

वृश्चिक- आज का दिन प्रभाव प्रताप का बढ़ाने वाला है। दशम कर्म केन्द्र में चन्द्रमा भूमि, जमीन जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभ कारक है।

धनु- आपकी राशि का स्वामी शनि, धनु राशि का होकर एकादश भाव में विराजमान है। चन्द्रमा आज नवम घर में आय के नए स्रोत विकसित करेगा। समय का लाभ उठाएं।

मकर- आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है।

कुंभ- इस समय आप जिस भी पार्टनरशिप के लिए हाथ बढ़ाएंगे, आपको आगे सफलता ही मिलेगी। संपत्ति संबंधी मामले आपके पक्ष में आते नजर आ रहे हैं।

मीन- आय बढ़ाने के कई स्रोत के बारे में ताजा जानकारी हासिल होगी। वहीं अपने अतिविश्वास के चलते आपको भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

17 July 2023 : आज इन राशियों का सितारा रहेगा बुलंदियों पर, जानें अपना आज का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

15 April 2023 Ka Rashifal: कर्क, कन्या और कुंभ राशि वालों के मान सम्मान में वृद्धि होगी, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

23 May 2025 Ka Rashifal : आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी पर चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk