दुनिया देश

17 साल बाद फिर दुनिया में भारत की बेटी का डंका, मानुषी छिल्लर बनीं मिस वर्ल्ड 2017

एरीना,
भारत की सुंदरियों ने दुनिया में एक बार फिर अपनी खूबसूरती का लोहा मनवा लिया है। चीन के सनाया में आयोजित की गई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की मिस इंडिया मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था जिसमें मानुषी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड मानुषी हरियाणा के सोनीपत के शहर की रहने वाली हैं।
स्कूली प्रतियोगिता.. प्ले ग्रुप से दसवीं तक विद्यार्थी और स्कूल दोनों जीतेंगे सैंकड़ों उपहार.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे
इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको रहीं जबकि तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रहीं है। मिस इंडिया मानुषी छिल्लर से फाइनल राउंड में जूरी ने सवाल पूछा था कि किस प्रफेशन में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? इसके जवाब में मानुषी ने कहा, ‘मां को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। इसके लिए उन्हें कैश में सैलरी नहीं बल्कि सम्मान और प्यार मिलना चाहिए।’
नौकरी करना चाहते है, तो यहां क्लिक करे।

मानुषी छिल्लर से पहले साल 2000 में बॉलिवुड और हॉलिवुड की सफल ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारत की तरफ से मिस वर्ल्ड बनीं थी। 20 साल की मानुषी छिल्लर 67वीं मिस वर्ल्ड हैं। वह मेडिकल की स्टूडेंट हैं और कार्डिएक सर्जन बनना चाहती हैं। मानुषी को पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग और स्कूबा डाइविंग जैसे स्पोर्ट्स पसंद हैं। इसके अलावा मानुषी ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर हैं और स्केचिंग और पेंटिंग भी बनाती हैं।
मिस वर्ल्ड बनना मानुषी के बचपन का सपना था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘बचपन में, मैं हमेशा से इस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेना चाहती थी और मुझे यह कभी नहीं पता था कि मैं यहां तक पहुंच जाऊंगी। अब मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना केवल मेरा ही नहीं बल्कि मेरी फैमिली और दोस्तों का भी सपना बन गया था।’ मिस वर्ल्ड में जाने से पहले मानुषी समाजसेवा के कार्यों से भी जुड़ी रही हैं। उन्होंने महिलाओं की माहवारी के दौरान हाइजीन से संबंधित एक कैंपेन में करीब 5000 महिलाओं को जागरूक किया है। जीवन आधार न्यूज पोर्टल को आवश्यकता है पत्रकारों की…यहां क्लिक करे और पूरी जानकारी ले..

बता दें कि 1966 तक कोई भी एशियन महिला ने मिस वर्ल्ड का खिताब नहीं जीता था। 1966 मेडिकल फाइनल इयर की स्टूडेंट रीता फारिया भारत से पहली मिस वर्ल्ड बनीं थीं। उसके बाद ऐश्वर्या राय ने 1994, डायना हेडन ने 1997 में, युक्ता मुखी ने 1999 में और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।
गोहाना से है दोहरा रिश्ता
नई मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर से गोहाना का दोहरा रिश्ता है। वह यहां के जागसी गांव की दोहती हैं तो वर्तमान में खानपुर कलां गांव में स्थित महिला मैडीकल कालेज की एम.बी.बी.एस. की स्टूडेंट भी हैं। मानुषी छिल्लर के चाइना में नई मिस वर्ल्ड बनने पर समूचा गोहाना विशेषकर जागसी गांव और खानपुर कलां गांव खुशी से झूम उठे हैं। जागसी गांव के चंद्र सिंह सहरावत की मानुषी दोहती हैं। चंद्र सिंह सहरावत के छोटे भाई इंद्र सिंह सहरावत मुंडलाना पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन हैं और इस समय भाजपा में हैं।

मानुषी ने केवल चिकित्सक मां-बाप की संतान हैं बल्कि वह खुद भी एम.बी.बी.एस की छात्रा हैं। उसके पिता डा. मित्र बसु छिल्लर भी चिकित्सक हैं और मां नीलम छिल्लर भी। मानुषी के चाचा-चाची भी चिकित्सक हैं जो दोनों संयोगवश वर्तमान में गोहाना में ही नियुक्त हैं। चाचा डा. दिनेश छिल्लर गोहाना के नागरिक अस्पताल में कार्यरत हैं तो चाची डा. उषा कटारिया महिला मैडीकल कालेज के स्किन डिपार्टमेंट की एच.ओ.डी. हैं।

नई मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर खानपुर कलां गांव में स्थित बी.पी.एस. गवर्नमेंट महिला मैडीकल कालेज की एम.बी.बी.एस. की स्टूडेंट हैं। वह इस समय द्वितीय वर्ष की हैं। वह छुट्टियां ले कर मिस वल्र्ड कंटेस्ट में भाग लेने के लिए चीन गईं। ब्यूटी और ब्रेन की पैकेज मानुषी छिल्लर कहती हैं कि मिस वर्ल्ड बनना न सिर्फ मेरा बल्कि मेरी फैमिली और फ्रेंड्स का भी सपना था। पहले मिस इंडिया और अब मिस वर्ल्ड बन कर मानुषी ने अपने मैडीकल कालेज का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

SHO ने बचा ली युवक की जान, घरवाले मृतक समझ करने जा रहे थे अंतिम संस्कार

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरोना मार : रेलवे ने नई नौकरियों में भर्ती पर लगाई रोक, खर्च कम करने में लगा रेलवे

पराक्रम से होगी दिल्ली की सुरक्षा