राशिफल

राशिफल: 4 दिसंबर सोमवार

जीवन आधार प्रतियोगिता में भाग ले और जीते नकद उपहार
नौकरी की तलाश है..तो यहां क्लिक करे।
जीवन आधार न्यूज पोर्टल के पत्रकार बनो और आकर्षक वेतन व अन्य सुविधा के हकदार बनो..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
मेष- कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष की तरफ से कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

वृष- आज दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय अतिथि के आगमन से खुशी होगी। रात में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन- पिता के आशीर्वाद और अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। दोपहर से लेकर रात तक वाहन से सावधानी बरतें।

कर्क- राशि स्वामी की उत्तम स्थिति एवं राशि पर बृहस्पति का चतुर्थ होकर परिभ्रमण अचानक बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी।

सिंह- राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रूका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है।

कन्या- आज लेदर इंडिस्ट्री में तत्परता से लाभ होगा। पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला- आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे, वाक्पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक- आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रूका हुआ कार्य सिद्ध होगा, प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु- आज घर की वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। किसी कर्मचारी या संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रूपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

मकर- आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत होगी। व्यवसाय परिवर्तन के योजना बन रहे हैं। वाहन प्रयोग करने में सावधानी बरतें, वाहन अचनाक खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ- पत्नी की अचानक शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के खरीद फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे लीगल पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।

मीन- बिजनेस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। सांयकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलैक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

3 फरवरी 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

14 दिसम्बर 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

11 नवम्बर 2022 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk