राशिफल

राशिफल: 8 दिसंबर शुक्रवार

जीवन आधार प्रतियोगिता में भाग ले और जीते नकद उपहार

नौकरी की तलाश है..तो यहां क्लिक करे।

जीवन आधार न्यूज पोर्टल के पत्रकार बनो और आकर्षक वेतन व अन्य सुविधा के हकदार बनो..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

मेष (Aries): परिवारजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मन ग्लानि से भरा रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है इसलिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृष (Taurus): आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपको मान-सम्मान मिलेगा लेकिन मध्याह्न के बाद झगड़े का वातावरण बना रहेगा।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आपको आज कार्यभार में सफलता के साथ यश भी मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अधिक उष्मा और प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेग। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी। बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होने की उम्मीद है।

कर्क (Cancer): आज के दिन की शुरुआत प्रफुल्लित मन और स्वस्थ चित से होगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। सुंदर वस्त्र धारण करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है।

सिंह (Leo): आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह गणेशजी देते हैं। नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए सम्बंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें।

कन्या (Virgo): आपके व्यापार में आज विस्तार हो सकता है ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। इस दिशा में आप कदम आगे बढ़ाएंगे। धन के लेनदेन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा।

तुला (Libra): आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में दोगुनी वृद्धि होगी, ऐसा गणेशजी सोचते हैं। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते है कि आपका दिन अच्छी तरह से गुजरेगा। घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा एवं सुखमय प्रसंग बनेंगे। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु (Sagittarius): गणेशजी सूचित करते हैं कि आप शारीरिक तथा मानिसक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी रिश्तेदार के घर मांगिलक प्रसंग में उपिस्थत रहने का अवसर आ सकता है।

मकर (Capricorn): गणेशजी आज आपको संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखने की सलाह देते हैं। आरोग्य के संबंध में आप चिंतित रहेंगे। चिंता के कारण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद को टालें।

कुंभ (Aquarius): आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे।

मीन (Pisces): अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी कारणवश आकस्मिक धन खर्च आएगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

9 September 2025 Ka Rashifal : आज गजकेसरी योग में वृष, सिंह सहित 5 राशियां कमाएंगी मोटा पैसा, कारोबार में होगी दोगुनी तरक्की, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

13 March 2025 Ka Rashifal : आज लक्ष्‍मी नारायण राजयोग में धन संपत्ति का लाभ पाएंगे मिथुन और सिंह सहित 5 राशियों के लोग, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

26 फरवरी 2019 : जानें मंगलवार (फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी) का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk