दुनिया

PAK ने कुलभूषण की मां-पत्नी को दी मिलने की इजाजत, 25 दिसंबर को होगी मुलाकात

इस्लामाबाद,
कथित जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय नौसेना के पूर्व कमांडर कुलभूषण जाधव 25 दिसंबर को अपनी पत्नी और मां से मिलेंगे। पाकिस्तानी मीडिया की खबर के मुताबिक उसके विदेश मंत्रालय प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने इसकी पुष्टि की है।
नौकरी की तलाश है..तो यहां क्लिक करे।
पाकिस्तान के ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक, मोहम्मद फैजल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान यह बताया कि इस मुलाकात के दौराना भारतीय दूतावास के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले पाकिस्तान ने बीते महीने कुलभूषण जाधव को पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी। पाकिस्तान ने मानवता के आधार पर यह फैसला किया था। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान से कुलभूषण को मां से मिलने देने की भी मंजूरी मांगी थी और दोनों की सुरक्षा की गारंटी भी देने को कहा था।
जीवन आधार प्रतियोगिता में भाग ले और जीते नकद उपहार
बता दें कि कुलभूषण जाधव भारतीय नागरिक हैं और वे नौसेना के रिटायर्ड कमांडर हैं। 3 मार्च 2016 को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने उन्हें अवैध तरीके से पाकिस्तान में घुसने और जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसी साल अप्रैल में एक सैन्य अदालत ने कुलभूषण को फांसी की सजा सुनाई थी। इस सजा के खिलाफ भारत सरकार ने इंटरनैशनल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां जाधव की फांसी पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी गई थी।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

भारत करेगा पाकिस्तान के बच्चे का इलाज

17 साल बाद फिर दुनिया में भारत की बेटी का डंका, मानुषी छिल्लर बनीं मिस वर्ल्ड 2017

Jeewan Aadhar Editor Desk

ASEAN समिट: फिलीपींस में खेती-किसानी करते नजर आए PM मोदी

Jeewan Aadhar Editor Desk