बिहार

10 साल बड़ी भाभी से हुई जबरन शादी तो 15 साल के लड़के ने किया सुसाइड

गया,
विधवा भाभी से जबरन शादी कराए जाने पर 15 साल के लड़के ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि शादी की रस्मों के बाद ही लड़का लापता हो गया था। जब घरवालों ने खोजबीन की तो उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मिली जानकारी के अनुसार, घटना गया के विनोबा नगर की है। यहां महादेव दास परैया के सरकारी स्कूल में लड़का नौवीं क्लास में पढ़ता था। कुछ माह पहले उसके बड़े भाई संतोष दास की मौत हो गई थी। घर वालों ने उसकी शादी 25 साल की उस रूबी देवी से करवा दी, जिसे वह अपनी मां की तरह मानता था।
पार्ट टाइम नौकरी की तलाश है..तो यहां क्लिक करे।
मृतक के पिता चंद्रेशवर दास के मुताबिक, बड़े बेटे संतोष की मौत के बाद उन्हें 80 हजार रूपए मुआवजे के रूप में मिले थे। इन पैसों पर रूबी के घरवालों की नजर लगी हुई थी। वे बार-बार यह दबाव बनाते थे कि या तो पैसे दे दो या छोटे बेटे से रूबी की शादी करवा दो। हमने उन्हें 25 हजार रूपए भी दिए, लेकिन वो शादी के लिए लगातार दबाव बनाते रहे।
जीवन आधार प्रतियोगिता में भाग ले और जीते नकद उपहार
इसी दबाव के चलते लड़के की शादी 10 साल बड़ी भाभी रूबी से करवा दी गई। उनकी शादी में आसपास के गांव से रिश्तेदार भी शरीक हुए थे। शादी ना करने के लिए लड़का आखिर तक मना करता रहा, लेकिन उसके घर वाले नहीं माने।
जीवन आधार न्यूज पोर्टल के पत्रकार बनो और आकर्षक वेतन व अन्य सुविधा के हकदार बनो..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
शादी की रस्में निपटने के बाद लड़का लापता हो गया। जब उसे घर वालों ने खोजा तो लाश तौलिये से बने फंदे पर लटकी हुई मिली। इस वाकये की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आत्महत्या का मामला दर्ज किया। हालांकि, जब पूरे मामले का खुलासा हुआ तो दोबारा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और लड़के के परिवार समेत शादी में शरीक हुए 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

यौन शोषण का आरोप लगाकर शादी को राजी हुई युवती

प्रेमिका बनकर आरोपी तक पहुंची महिला पुलिसकर्मी

Jeewan Aadhar Editor Desk

फिर गिरी आसमान से बिजली, 11 लोगों की दर्दनाक मौत