दुनिया

PAK: चर्च में घुसते ही हमलावर ने खुद को उड़ाया, 8 लोगों की मौत

क्वेटा,
पाकिस्तान के क्वेटा के जर्गहून रोड पर स्थित एक चर्च के बाहर हुए आतंकी हमले में 8 लोग मारे गए हैं जबकि दो की हालत नाजुक है। बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने इस घटना की पुष्टि की।
पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में एक चर्च में रविवार को आत्मघाती बम विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जारघोन मार्ग स्थित एक चर्च में करीब चार आतंकवादियों ने उस वक्त हमला किया जब वहां रविवार की प्रार्थना जारी थी, जबकि बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर सरफराज बुग्ती ने कहा कि हमले में कम से कम दो हमलावर शामिल थे।
पार्ट टाइम नौकरी की तलाश है..तो यहां क्लिक करे।
उन्होंने कहा, ‘एक हमलावर को पुलिस ने गेट पर ही मार गिराया जबिक दूसरा हमलावर आत्मघाती जैकेट पहने चर्च में दाखिल हो गया, जहां उसने खुद को उड़ा लिया।’ डीआईजी पुलिस अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि हमले में दो और हमलावर शामिल थे लेकिन पुलिस द्वारा एक हमलावर को मार गिराए जाने के बाद वे वहां से भाग निकले।
जीवन आधार प्रतियोगिता में भाग ले और जीते नकद उपहार
उन्होंने बताया कि वहां से भाग निकले आतंकवादियों का पुलिस ने पीछा किया और उन्हें मार गिराया। चीमा ने बताया कि हमले में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 44 अन्य घायल हुए हैं।
अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन तालिबान के आतंकवादी पहले भी ईसाइयों सहित कई अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते रहे हैं।
हमले के बाद क्वेटा के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। पुलिस एवं बचाव दल विस्फोट स्थल पर पहुंच गए हैं और इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। पाकिस्तान के गृहमंत्री अहसान इकबाल ने भी हमले की निंदा की है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

कुलभूषण जाधव को पत्नी से मिलने की इजाजत

Jeewan Aadhar Editor Desk

नव वर्ष की शुरुआत अमेरिका को धकमी के साथ

VIDEO पाकिस्तान ने कंगाली दूर करने के लिए निकाला नया तरीका

Jeewan Aadhar Editor Desk