हरियाणा

भ्रष्ट्राचार पर जमकर बरसे सीएम, मुख्य सचिव ने जारी किए व्हाट्सअप नंबर

चंडीगढ़,
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भ्रष्ट्राचार के प्रति सख्त रूख अपनाते हुए विजिलेंस प्रणाली को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई है और मुख्य सतर्कता अधिकारियों को उनके संबंधित विभागों में भ्रष्ट्राचार के क्षेत्रों की पहचान करने के लिए एक प्रभावी प्रणाली विकसित करने तथा खामियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, पब्लिक डीलिंग के विभागों, जहां भ्रष्ट्राचार की संभावना है, में पूर्णकालिक सतर्कता अधिकारी नियुक्त करने की आवश्यकता पर भी बल दिया है ताकि भ्रष्ट्राचार से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निपटारा किया जा सके। सीएम मनोहर लाल आज यहां सतर्कता विभाग द्वारा ‘मुख्य सतर्कता अधिकारियों की भूमिका और उत्तरदायित्व’ पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
जीरो टोलरेंस की नीति
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पिछले तीन वर्षों के दौरान शासन के प्रति लोगों में विश्वास बहाल करने का काम किया है जोकि पिछली सरकार के दौरान समाप्त हो गया था। उन्होंने कहा कि हम पहले दिन से ही भ्रष्ट्राचार के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं। अब लोगों के विश्वास को और बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर पैनी नजर रखने के लिए विभागों, बोर्डों और निगमों में मुख्य सतर्कता अधिकारी पदनामित किए हैं। जीवन आधार न्यूज पोर्टल के पत्रकार बनो और आकर्षक वेतन व अन्य सुविधा के हकदार बनो..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
शिकायत की जांच 2 रैंक वरिष्ठ अधिकारी करे
मुख्य सतर्कता अधिकारियों को विजिलेटर के तौर पर काम करने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि वे बेहतर काम करते हैं तो सम्मानित किया जाएगा। लेकिन यदि कोई अपनी ड्यूटी में कोताही बरतते पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच अक्सर ऊपर से होते हुए अभियुक्त के पास ही पहुंच जाती है, जो बहुत गलत बात है। उन्होंने मुख्य सतर्कता अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जिस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की गई है उसकी जांच उसके स्तर तक नहीं जानी चाहिए बल्कि यह उससे कम से कम दो रैंक वरिष्ठ अधिकारी को भेजी जानी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की मिलीभगत न हो सके। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि तहसीलदार की जांच किसी भी हालत में अतिरिक्त उपायुक्त या उपायुक्त के स्तर से नीचे के अधिकारी के पास नहीं जानी चाहिए। इसके अलावा, जांच के बाद मुकद्दमा दर्ज करने की प्रक्रिया भी समयबद्ध होनी चाहिए।
अनजाने में हुई गलती को एकबार माफी
उन्होंने कहा कि किसी भी काम में लापरवाही या भ्रष्ट्राचार की संभावना होने पर सतर्कता अधिकारियों को जनहित में स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने ‘न्याय में विलंब न्याय न होने के बराबर है’ कहावत का उल्लेख करते हुए कहा कि कोई गलत काम उनके ध्यान में आता है तो उन्हें इसे दबाने की बजाय उसकी विस्तृत जांच के बाद समय से कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निचले स्तर तक यह संदेश जाना चाहिए कि ‘यदि मैं कुछ गलत करुंगा तो बख्शा नहीं जाऊंगा’। उन्होंने कहा कि यदि अनजाने में कोई गलती हो जाती है तो ऐसे व्यक्ति को एक मौका दिया जाना चाहिए लेकिन जानबूझ कर गलती करने पर माफ न किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्दोष व्यक्ति को न्याय अवश्य मिलना चाहिए लेकिन गलत आदमी को सजा भी मिलनी चाहिए। इस कड़ी में विभाग को और अधिक सतर्क व संजीदा होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद लोगों में भय पैदा करना नहीं है लेकिन ईमानदारी व्यक्ति के स्वभाव में होनी चाहिए। ईमानदारी हमारा गुण होना चाहिए।
ग्रुप सी और डी की भर्ती के लिए साक्षात्कार को समाप्त
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों की भर्ती की प्रणाली को सुचारू किया है। ग्रुप सी और डी की भर्ती के लिए साक्षात्कार को समाप्त किया गया है ताकि भर्ती में किसी भी प्रकार के स्व विवेक को कम किया जा सके। इसके अलावा, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग तथा हरियाणा लोक सेवा आयोग को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विभागों को सक्षम युवा योजना के तहत युवाओं की सेवाओं का भी सदुपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अब तक स्नातकोत्तर और विज्ञान स्नातक युवाओं से लगभग 40 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। पार्ट टाइम नौकरी की तलाश है..तो यहां क्लिक करे।
पूर्व सचिव ने जारी किए नंबर
इससे पूर्व, मुख्य सचिव डी.एस.ढेसी ने कहा कि सरकार द्वारा आमजन के कल्याण के लिए नई-नई योजनाएं चलाई जाती हैं। वर्तमान सरकार ने कालोनियों के लाइसेंस व सीएलयू देने के अधिकार पुन: नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक को सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट्र कर्मचारियों व अधिकारियों की शिकयत दर्ज करवाने व उनके बारे में सूचना देने के लिए टोल फ्री चौकसी हेल्पलाइन नंबर 1064 तथा टोल फ्री नंबर 1800-181-2022 शुरू किया गया है। राज्य सतर्कता ब्यूरो द्वारा शिकायतें भेजने के लिए व्हट्सअप नंबर- 9417891064 भी उपलब्ध करवाया गया है। लोगों को इन नंबरों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने की आवश्यकता है ताकि आम आदमी अपनी शिकायतें दर्ज करवा सके।
2015 से अब तक 362 ट्रेप केसिज
सतर्कता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधू ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में मुख्य सतर्कता अधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बनने के बाद भ्रष्ट्राचार पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न निर्देश जारी किए गये हैं। मुख्य सतर्कता अधिकारियों के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें विभिन्न स्तरों पर भ्रष्ट्राचार को समाप्त करने में अहम भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि सतर्कता विभाग द्वारा वर्ष 2015 से अब तक 362 ट्रेप केसिज के अतिरिक्त 445 मामले दर्ज किए हैं और 289 आकलन किए गये हैं। जीवन आधार प्रतियोगिता में भाग ले और जीते नकद उपहार
ये थे उपस्थित
इस अवसर पर कार्मिक, प्रशिक्षण तथा सतर्कता सचिव नीरजा शेखर, राज्य सतर्कता ब्यूरो के महानिदेशक पी.आर.देव, राज्य सतर्कता ब्यूरो की महानिरीक्षक चारू बाली तथा तथा विभिन्न विभागों के मुख्य सतर्कता अधिकारी मौजूद थे।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

आशिक के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, मामला दर्ज

750 बच्चें बढ़ रहे है जुगाड़ के सहारे आगे, बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा है खिलवाड़

Jeewan Aadhar Editor Desk

राज्य महासचिव ने धरने पर आकर भरा आंगनवाड़ी महिलाओं में जोश