हिसार

भाजपा ने दिया भय व भ्रष्टाचार मुक्त शासन : गायत्री

हिसार,
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं जन परिवाद समिति की सदस्य गायत्री देवी ने कहा है कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया है। इसी के चलते अंत्योदय के तहत अंतिम व वंचित व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

गायत्री देवी यहां महिलाओं के एक कार्यक्रम में महिलाओं से बातचीत करके उन्हें सरकार की नीतियों की जानकारी दे रही थी। उन्होंने नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष में प्रदेशवासियों को सरकार के तीन वर्ष के जनकल्याण के कार्यों का परिणाम व लाभ देखने को मिलेगा। तीन वर्षों के दौरान केन्द्र व प्रदेश की सरकारों ने जो जनकल्याणकारी नीतियां बनाई है, उनका लाभ जनता को मिल रहा है वहीं कुछ योजनाएं ऐसी हैं जिनका लाभ कुछ समय बाद मिलना शुरू होना था, जो अब शुरू होगा। नौकरी की तलाश है..तो जीवन आधार बिजनेस प्रबंधक बने और 3300 रुपए से लेकर 70 हजार 900 रुपए मासिक की नौकरी पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल रात-दिन मेहनत करके जनता की भलाई में लगे हैं, जिसके चलते हर क्षेत्र में समान विकास हो रहे हैं और इस सरकार में जहां भ्रष्टाचार पर रोक लगी है वहीं टेल के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का श्रेय भी इसी सरकार को जाता है। पूर्व की सरकारें केवल किसान हितैषी होने के दावे करती रही परंतु हकीकत में उन सरकारों ने किसानों के हित में कुछ नहीं किया। इसी के चलते आज प्रदेश का हर व्यक्ति फक्र से कह सकता है कि प्रदेश में भय व भ्रष्टाचार में कमी आई है, जिससे जनता का शासन व प्रशासन में विश्वास बढ़ा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि प्रदेश के लिंगानुपात में काफी सुधार आया है, इसी तरह पिछली सरकारों में जहां नौकरियों की बोली लगती थी वहीं इस बार भाजपा सरकार ने योग्यता के आधार पर नौकरियां देकर व अन्य कार्य भी योग्यता के आधार पर करके रिकॉर्ड बनाया है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ आगे बढ़ रही है और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में उनके साथ महामंत्री कृष्णा पातड़, रविना, सुषमा, अनिता, सोनिया, काजल, रूपेश, बिमला, किरण, दुर्गा, ममता व पूनम सहित अन्य महिलाएं भी उपस्थित थीं।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

भाजपा ने झूठ बोल कर हासिल की सत्ता— दीपेन्द्र हुड्डा

Jeewan Aadhar Editor Desk

लगातार जन विरोधी फैसले ले रही केंद्र सरकार : सकसं

Jeewan Aadhar Editor Desk

गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक: 480 अतिथि अध्यापक वर्षों से कर रहे स्थाई होने का इंतजार