राशिफल

राशिफल: 06 जनवरी, शनिवार

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

नौकरी की तलाश है..तो जीवन आधार बिजनेस प्रबंधक बने और 3300 रुपए से लेकर 70 हजार 900 रुपए मासिक की नौकरी पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

पत्रकारिकता के क्षेत्र में है तो जीवन आधार न्यूज पोर्टल के साथ जुड़े और 72 हजार रुपए से लेकर 3 लाख रुपए वार्षिक पैकेज के साथ अन्य बेहतरीन स्कीम का लाभ उठाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

मेष (Aries): स्वभाव में उग्रता और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। मन कुछ खिन्न रह सकता है, इस पर अंकुश रखें। यात्रा के लिए समय उचित नहीं है।

वृष (Taurus): आज आपकी कार्यसफलता में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास की भूमिका होगी। पितृ पक्ष की तरफ से लाभ होगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में रुचि बनाए रख सकेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन (Gemini): दिन की शुरुआत से ही ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझपूर्ण परिस्थिति में डाल सकते हैं। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे।

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आज मन कुछ हताश और खिन्न रह सकता है। परिवार में सदस्यों के साथ गलतफहमी हो सकती है। अहं की भावना से किसी की भावनाओं को चोट पहुंचा सकते हैं। विद्यार्थियों को एकाग्रता बढ़ाने में मेहनत करनी होगा। धन खर्च में वृद्धि के योग हैं।

सिंह (Leo): आत्मविश्वास तथा त्वरित निर्णय लेकर कार्य में आगे बढ़ सकेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी, व्यवहार में उग्रता तथा किसी के साथ अहं का टकराव होने की संभावना गणेशजी देखते हैं। पिता या बुजुर्गों द्वारा लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के संबंध में थोड़ी शिकायत रह सकती है।

कन्या (Virgo): शारीरिक और मानसिक कष्ट के कारण व्यग्रता हो सकती है। किसी के साथ झगड़े-झंझट होने में आपका अहं का टकराव हो सकता है। आकस्मिक धनखर्च का भी योग है। ऐसे में शांत चित्त बने रहना ही लाभदायक है। किसी के साथ विवाद में आज न पड़ें और अपने कार्यों पर फोकस करें।।

तुला (Libra): कार्यों में मिली सफलता आज आपको प्रसन्न रखेगी। मित्रों के साथ मुलाकात, रमणीय स्थानों पर प्रवास आज आपके दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। महिला मित्रों से मिलना हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपके कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद छाया रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी-व्यवसाय में प्रगति होगी। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग की बकाया राशि प्राप्त होगी।

धनु (Sagittarius): आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की संभावना है। आलस्य हावी हो सकता है। मानसिक रूप से भी चिंता और व्यग्रता सता सकती है। हानिकर विचारों को यथासंभव दूर रहें। कार्यों के आयोजन में सतर्कता बरतना जरूरी है।

मकर (Capricorn): खान-पान का ध्यान नहीं रखेंगे तो आज तबीयत खराब हो सकती है। चिकित्सा, प्रवास या व्यापारिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। नकारात्मक विचारों और क्रोध को दूर रखने से बहुत-सी मुसीबतों से बच जाएंगे।

कुंभ (Aquarius): भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ प्रणय और रोमांस आपके आज के दिन को रंगीन बनाएंगे। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के साथ परिचय और मित्रता होगी। आनंददायक प्रवास, मनपसंद भोजन, नए वस्त्र आपके आनंद को दोगुना कर सकते हैं।

मीन (Pisces): घर में सुख-शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वासपूर्वक अच्छी तरह कर सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। हालांकि आपको उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना पड़ेगा।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

11 अगस्त 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

27 January 2025 Ka Rashifal : आज हर्षण योग में शिवजी की कन्‍या सहित 5 राशियों पर होगी भरपूर कृपा, हर क्षेत्र में पाएंगे सफलता, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 24 दिसंबर, रविवार

Jeewan Aadhar Editor Desk